फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar lands in Ahmedabad, to file nomination for Rajya Sabha election on Monday

Gujarat: जयशंकर ने राज्यसभा के लिए गांधीनगर में दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस नहीं उतार रही उम्मीदवार

Mon, 10 Jul 2023 01:20 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 01:20 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर गुजरात से होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रविवार को यहां पहुंचे।

विज्ञापन
S Jaishankar lands in Ahmedabad, to file nomination for Rajya Sabha election on Monday
एस जयशंकर - फोटो : Twitter

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर राज्यसभा के लिए सोमवार को गांधीनगर में अपना नामांकन दाखिल किया। गुजरात में राज्यसभा के लिए तीन सीटों के लिए इसी माह के अंत में चुनाव होना है। बाकी दो सीटों के लिए उम्मीदवारों पर भाजपा संसदीय बोर्ड ने अभी कोई फैसला नहीं किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


गौरतलब है कि जयशंकर का कार्यकाल गुजरात के दो अन्य राज्यसभा सदस्यों के साथ 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इससे पहले वे जयशंकर का अहमदाबाद हवाई अड्डे पर मंत्री राघवजी पटेल, अहमदाबाद के मेयर किरीट परमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अमित शाह, पायल कुकरानी और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। हालांकि भाजपा ने आधिकारिक तौर पर उन तीन राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है, जिनके लिए 24 जुलाई को चुनाव होने हैं, लेकिन एस जयशंकर का नामांकन निश्चित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात की 11 राज्यसभा सीटों में से आठ पर वर्तमान में भाजपा और बाकी पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा के कब्जे वाली आठ सीटों में से एस जयशंकर, जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावाडिया का कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म हो जाएगा। इन तीन सीटों के लिए मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। आवश्यकता पड़ने पर 24 जुलाई को मतदान होगा।


कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार
गुजरात से राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है। भाजपा ने 24 जुलाई को हाने वाले मतदान के लिए हालांकि बाकी उम्मीदवरों के नाम की घोषणा नहीं की है। उधर कांग्रेस ने कहा कि क्योंकि उसके पास पर्याप्त विधायक नहीं हैं, इसलिए वह अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। गुजरात से राज्यसभा की 11 सीटों में से अभी आठ पर भाजपा का कब्जा है। राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में 156 सीटें भाजपा के पास हैं और कांग्रेस के महज 17 विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed