{"_id":"5f35320f642bd364287526bf","slug":"s-jaishankar-discusses-with-germany-s-foreign-minister-talks-on-covid-19-status-and-vaccine-cooperation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री से की चर्चा, कोविड-19 की स्थिति और टीके को लेकर सहयोग पर हुई बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री से की चर्चा, कोविड-19 की स्थिति और टीके को लेकर सहयोग पर हुई बात
Thu, 13 Aug 2020 05:59 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 13 Aug 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना महामारी और इसकी रोकथाम को लेकर जर्मनी के विदेश मंत्री से चर्चा की। बृहस्पतिवार को जयशंकर ने अपने समकक्ष हेइको मास के साथ कोविड-19 की स्थिति और इसके टीके को लेकर सहयोग पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने यूरोप और एशिया में जारी गतिविधियों की समीक्षा की ।
विज्ञापन
जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मास के साथ अच्छी बातचीत हुई्। कोविड-19 की स्थिति और टीके को लेकर सहयोग पर चर्चा की।’ उन्होंने कहा, ‘यूरोप और एशिया में गतिविधियों की समीक्षा की। संयुक्त राष्ट्र सहित हमारे बहुस्तरीय भागीदारी की पुन: पुष्टि की।
विज्ञापन
Good conversation with FM @HeikoMaas of Germany. Discussed the #COVID19 situation and vaccine cooperation. Reviewed the developments in Europe and Asia. Reaffirmed our multilateral partnership, including in the UN.
विज्ञापन विज्ञापन— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 13, 2020
बता दें कि वैश्विक महामारी का प्रकोप अभी जारी है और भारत में इसके संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महामारी से सर्वाधिक मौतों के मामले में भारत अब दुनिया का चौथा देश बन चुका है।