फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar Claim over Jawaharlal Nehru policy India second China first POK issue Sardar patel

भारत की दो टूक: 'UNSC में स्थायी सीट लेकर रहेंगे'; विदेश मंत्री जयशंकर का दावा- नेहरू ने चीन को दी तवज्जो

Wed, 03 Apr 2024 02:09 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 02:09 AM IST
सार

सरदार पटेल ने नेहरू को चीन के बारे में चेतावनी दी थी। पटेल ने नेहरू से कहा था कि आज पहली बार हम दो मोर्चों (पाकिस्तान और चीन) पर ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं, जिसका भारत ने पहले कभी सामना नहीं किया था।

विज्ञापन
S Jaishankar Claim over Jawaharlal Nehru policy India second China first POK issue Sardar patel
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट लेकर रहेगा। दुनिया का भी यह मानना है कि भारत को यह दर्जा मिलना चाहिए। लेकिन देश को इस बार और अधिक मेहनत करनी होगी। प्रबुद्धजन सम्मेलन में जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का गठन लगभग 80 साल पहले हुआ था।

विज्ञापन


पांच देशों-चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका ने आपस में इसकी सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने का फैसला किया। उस दौरान दुनिया में कुल मिलाकर लगभग 50 स्वतंत्र देश थे, जो समय के साथ बढ़कर लगभग 193 हो गए हैं, पर  इन पांच देशों ने अपना नियंत्रण बनाए रखा है।
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा, यह अजीब है कि आपको बदलाव के लिए उनसे ही कहना पड़ता है। कुछ सहमत हैं, कुछ अन्य ईमानदारी से अपना पक्ष रखते हैं, जबकि अन्य पीछे से कुछ करते हैं। अब दुनियाभर में यह भावना है कि इसमें बदलाव होना चाहिए और भारत को स्थायी सीट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में जयशंकर पहुंचे हुए थे, जहां वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या भारत को पीओके और चीन द्वारा कब्जाए गए भारतीय क्षेत्रों की स्थिति के साथ सामंजस्य बिठाना चाहिए, या उन्हें वापस पाने के लिए काम करना चाहिए।  हालांकि, पिछले कुछ दिनों में, भाजपा नेता विशेष रूप से कच्चाथीवू द्वीप को श्रीलंका को सौंपने को लेकर नेहरू और इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकारों पर भी निशाना साध रहे हैं। 

जयशंकर ने बताया, '1950 में, (तत्कालीन गृह मंत्री) सरदार पटेल ने नेहरू को चीन के बारे में चेतावनी दी थी। पटेल ने नेहरू से कहा था कि आज पहली बार हम दो मोर्चों (पाकिस्तान और चीन) पर ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं, जिसका भारत ने पहले कभी सामना नहीं किया था। पटेल ने नेहरू से यह भी कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि चीनी क्या कह रहा है, क्योंकि उनके इरादे अलग लगते हैं इसलिए हमें सावधानी बरतनी चाहिए।'

जब चीनी खतरे को किया खारिज..
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'नेहरू ने पटेल को उत्तर दिया कि आप अनावश्यक रूप से चीनियों पर संदेह करते हैं। नेहरू ने यह भी कहा था कि हिमालय से हम पर हमला करना किसी के लिए भी असंभव है। वह चीनी खतरे को पूरी तरह से खारिज कर रहे थे।' 

विदेश मंत्री ने कहा, 'इतना ही नहीं, जब संयुक्त राष्ट्र (सुरक्षा परिषद) की स्थायी सीट की बहस हुई और हमें इसकी पेशकश की जा रही थी, तो नेहरू की स्थिति यह थी कि हम सीट के लायक हैं लेकिन पहले चीन को यह मिलनी चाहिए। हम फिलहाल, भारत प्रथम की नीति पर चल रहे हैं, लेकिन एक समय था जब नेहरू कहते थे 'पहले चीन बाद में भारत।' 

हमें और मेहनत की जरूरत
जयशंकर ने कहा, मैं हर साल इस भावना को बढ़ता हुआ देखता हूं, पर बिना मेहनत के कुछ भी बड़ा हासिल नहीं होता। इस बार तो हमें और भी अधिक मेहनत की जरूरत होगी। उन्होंने यूक्रेन युद्ध व गाजा जैसे संघर्षों पर हालिया गतिरोध का हवाला देते हुए बढ़ते दबाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने भारत, जापान, जर्मनी व मिस्र से जुड़े सहयोगात्मक प्रस्तावों के बारे में भी बात की, जो प्रगति का संकेत देते हुए संयुक्त राष्ट्र को प्रस्तुत किए गए हैं।


दुनिया के कई देशों के लिए मॉडल बना भारत
राजकोट में प्रबुद्धजन सम्मेलन में जयशंकर ने कहा, आज भारत कई देशों के लिए मॉडल बन गया है। भारत सिर्फ काम करने वाला लोकतंत्र नहीं है, बल्कि दुनिया के लिए प्रेरणा देने वाला लोकतंत्र भी है। अब जब हम सक्षम होने की बात करते हैं, तो जिम्मेदारियों के साथ-साथ दुनिया की अपेक्षाएं भी बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed