फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs Minister Dr S Jaishankar to Visit Australia for 7th Indian Ocean Conference World News

S. Jaishankar: दो दिनी दौरे पर आज ऑस्ट्रेलिया जाएंगे जयशंकर, सातवें हिंद महासागर सम्मेलन में लेंगे भाग

Fri, 09 Feb 2024 06:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 09 Feb 2024 06:26 AM IST
सार

जयशंकर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और उनके सिंगापुर के समकक्ष विवियन बालाकृष्णन के साथ सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
External Affairs Minister Dr S Jaishankar to Visit Australia for 7th Indian Ocean Conference World News
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार से हिंद महासागर पर शुरू होने वाले दो दिनी सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर जाएंगे। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब चीन, हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हिंद महासागर सम्मेलन क्षेत्र के देशों के लिए प्रमुख परामर्शदात्री मंच है। जयशंकर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और उनके सिंगापुर के समकक्ष विवियन बालाकृष्णन के साथ सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन

नामीबियाई उच्चायोग भी गए
जयशंकर ने भारत में नामीबिया के उच्चायोग का दौरा कर वहां के राष्ट्रपति हेज गेनगॉब के निधन पर शोक जताया। विदेश मंत्री ने कहा, गेनगॉब का निधन बहुत बड़ी क्षति है। हम अपने संबंधों के विकास पर उनके दृष्टिकोण और नेतृत्व के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। 

विज्ञापन

सम्मेलन की अहम भूमिका
2016 में सिंगापुर में शुरुआत के बाद से हिंद महासागर सम्मेलन की भूमिका बढ़ी है। इसके तहत सभी के लिए सुरक्षा-विकास पहल पर चर्चाएं हुई हैं। इसमें क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed