फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S-400 deliveries are likely to be made by 2023 said Shripad Naik in Lok Sabha

एस-400 डील पर बोले केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री, 2023 तक डिलीवरी होने की संभावना

Wed, 17 Jul 2019 02:13 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 17 Jul 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
S-400 deliveries are likely to be made by 2023 said Shripad Naik in Lok Sabha
श्रीपद नायक - फोटो : ANI

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने पूछे जाने पर लोकसभा में एस-400 डील की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम लाने के लिए पांच अक्तूबर, साल 2018 में समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इस सिस्टम की डिलीवरी 2023 तक होने की संभावना है।

विज्ञापन

 

इस मिसाइल खरीद करार से भारत का रक्षा सहयोगी अमेरिका चिढ़ा हुआ है। अमेरिका चाहता है कि भारत को रूसी तकनीक से दूर रखा जाए। अमेरिका कई बार कह चुका है कि भारत यदि एस-400 खरीदता है तो हम उस पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने संकेत दिए हैं कि वह अमेरिका से इस संबंध में विशेष छूट की मांग कर सकता है। हाल ही में विशेषज्ञों ने आशंका जताते हुए कहा था कि एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद के बाद कड़े सीएएटीएसए प्रतिबंधों से भारत को छूट मिलना आसन नहीं होगा। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि अमेरिका की नजर में भारत और रूस के बीच हुआ ये 5.4 अरब डॉलर का सौदा बहुत महत्व रखता है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि बीते साल कानून का रूप लेने वाले इस एक्ट के तहत भारत पर अब प्रतिबंध लग सकता है।

काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट’ (काट्सा) के तहत रूस के साथ हथियार सौदे पर अमेरिकी प्रतिबंधों से भारत को छूट देने का अधिकार केवल ट्रंप के ही पास है। ये एक्ट वैश्विक तौर पर अमेरिका के ईरान, उत्तर कोरिया और रूस के खिलाफ आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंधों के माध्यम से उन्हें निशाना बनाने की ताकत देता है।


अमेरिका में मौजूद 'फ्रेंड्स ऑफ इंडिया' को आशा है कि ट्रंप भारत को सीएएटीएसए के तहत प्रतिबंधों से छूट देंगे क्योंकि अमेरिका भारत को महत्वपूर्ण रक्षा साझेदार मानता है। इसके अलावा अमेरिका आगामी कुछ वर्षों में अरबों डॉलर की रक्षा सामग्री भारत को बेचने के संबंध में सौदा करने के अंतिम दौर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed