फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russians death in Odisha: NHRC asks police to submit action taken report within four weeks

रूसी नागरिकों की मौत मामला: NHRC ने पुलिस को भेजा नोटिस, चार हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा

Mon, 02 Jan 2023 03:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 03:47 PM IST
सार

बेहरामपुर शहर के मानवाधिकार कार्यकर्ता रवींद्र कुमार मिश्रा द्वारा दायर पर एनएचआरसी ने यह आदेश दिया है। मानवाधिकार निकाय ने कहा कि पत्र प्राप्त करने की तारीख से चार सप्ताह के भीतर एटीआर जमा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Russians death in Odisha: NHRC asks police to submit action taken report within four weeks
demo pic

विस्तार

दो रूसी नागरिकों की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सोमवार को रायगढ़ के एसपी को नोटिस जारी कर चार हफ्ते के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) सौंपने को कहा है। 

विज्ञापन


बेहरामपुर शहर के मानवाधिकार कार्यकर्ता रवींद्र कुमार मिश्रा द्वारा दायर पर एनएचआरसी ने यह आदेश दिया है। मानवाधिकार निकाय ने कहा कि पत्र प्राप्त करने की तारीख से चार सप्ताह के भीतर एटीआर जमा किया जाना चाहिए। आदेश शुक्रवार को जारी किया गया था। 
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि उन्होंने आयोग से विदेशी नागरिकों से जुड़े मुद्दे की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले को देखने का अनुरोध किया है। रूस के सांसद पावेल एंटोव (65 वर्षीय) की 24 दिसंबर को रायगडा के एक होटल की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। जबकि उनके दोस्त व्लादिमीर बिडेनोव (61 वर्षीय) 22 दिसंबर को अपने कमरे में मृत पाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किए अलग-अलग मामले
रायगडा के सदर थाने में अस्वभाविक मौत के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। मौत की जांच में सीआईडी की मदद के लिए दो फोरेंसिक एक्सपर्ट्स समेत सीबी टीम का गठन किया गया था। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, जांच एजेंसी ने रायगडा के पास एक श्मशान घाट से एंटोव और बिडेनोव के जले हुए अवशेष भी एकत्र किए हैं। इसमें कहा गया है कि जले हुए अवशेषों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर पुलिस ने क्या कहा
पुलिस ने कहा, रूसी सांसद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि गिरने के बाद आंतरिक चोट लगने से उनकी मौत हुई, जबकि बिडेनोव की मौत का कारण दिल का दौरा था। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार उनके परिवार के सदस्यों और रूसी दूतावास की सहमति से संपन्न हुआ। 


 

21 दिसंबर से होटल में ठहरे हुए थे रूसी पर्यटक
टीम ने उन होटल के कमरों की भी जांच की जहांव मृत विदेशी पर्यटक 21 दिसंबर से ठहरे हुए थे। इसने उनके गैजेट्स और अन्य सामान को भी जब्त किया है। सीबी की टीम ने एंटोव और बिडेनोव के साथ आए रूसी जोड़े तुरोव मिखाइल और पेन सेनको नतालिया के भी बयान दर्ज किए हैं। 

अब तक नहीं मिला किसी साजिश का सबूत : पुलिस
ओडिशा पुलिस ने रूसी दंपति से तुरंत भारत न छोड़ने का आग्रह किया है, क्योंकि जांच चल रही है। इस बीच, ओडिशा के डीजीपी एसके बंसल ने कहा, सर्वश्रेष्ठ जांचकर्ता जांच में लगे हुए हैं, हालांकि अभी तक किसी भी साजिश का कोई सबूत नहीं मिला है। 

19 दिसंबर को ओडिशा पहुंचा था रूसी यात्रियों का दल
एंटोव और बिडेनोव सहित चार रूसियों का एक समूह अपने दिल्ली स्थित टूर गाइड जितेंद्र सिंह के साथ 19 दिसंबर को ओडिशा पहुंचा और उन्होंने पहली बार  20 दिसंबर को कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी की यात्रा की, इसके बाद रायगडा शहर गए जहां 21 दिसंबर को होटल में चेक-इन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed