फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russian minister Sergey Cheryomin says Expect bilateral trade between India-Russia to reach USD 50 billion

India-Russia: भारत-रूस के बीच बढ़ रहा व्यापार, चेरियोमिन बोले- 50 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद

Wed, 29 Mar 2023 09:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 29 Mar 2023 09:10 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में आयोजित रूस-भारत बिजनेस फोरम में बोलते हुए रूसी मंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि हमारे बीच द्विपक्षीय व्यापार 50 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचेगा। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए दोनों देशों के पास सभी दृष्टिकोण हैं।

विज्ञापन
Russian minister Sergey Cheryomin says Expect bilateral trade between India-Russia to reach USD 50 billion
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी देशों की नाराजगी के बावजूद भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ता जा रहा है। इस बीच, रूस के विदेश आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के प्रमुख सर्गेई चेरियोमिन ने दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार जल्दी ही 50 अरब डॉलर या उससे अधिक तक पहुंचेगा। 

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में आयोजित रूस-भारत बिजनेस फोरम में बोलते हुए रूसी मंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि हमारे बीच द्विपक्षीय व्यापार 50 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचेगा। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए दोनों देशों के पास सभी दृष्टिकोण हैं। इस दौरान उन्होंने भारत-रूस की बैंकों को एक दूसरे के साथ संबंध स्थापित करने में अधिक सक्रियता से काम करने को लेकर अपील की। सर्गेई चेरियोमिन ने कहा कि हमें रुपये और रूबल में व्यापार को बढ़ावा देना है क्योंकि यह हमारी कंपनियों के लिए एक अधिक स्थिर मंच बनाता है।
विज्ञापन


एयरोस्पेस उद्योग में भारत-रूस एक साथ 
उन्होंने कहा कि रूसी भुगतान प्रणाली Mir और भारतीय भुगतान प्रणाली RuPay के बीच सहयोग की अच्छी संभावनाएं हैं। देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन दोनों प्लेटफार्मों का उपयोग किया जा सकता है। बिजनेस फोरम के अपने पैनल सत्र में रूसी मंत्री ने यह भी कहा कि रूस एयरोस्पेस उद्योग में काफी आगे है। इस क्षेत्र में भारत के साथ उसके अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस-भारत बिजनेस फोरम का हुआ आयोजन
गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में रूस-भारत बिजनेस फोरम का आयोजन किया गया है। इसी में बोलते हुए रूस के विदेश आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के प्रमुख सर्गेई चेरियोमिन ने यह बातें कहीं। इस फोरम का उद्देश्य आईटी, साइबर सुरक्षा, उद्योग और विनिर्माण, स्मार्ट शहरों, परिवहन और रसद के साथ ही स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में तकनीकी गठजोड़ के अवसरों का पता लगाने के लिए रूस और भारत के व्यापारिक नेताओं, उद्यमियों, सरकारी अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों को एकजुट करना है। साथ ही रूसी कंपनियों के लिए भारत में नए बाजारों में प्रवेश करने और भारतीय कंपनियों के लिए रूस के साथ व्यापार करने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए यह आयोजन एक मंच के रूप में काम करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed