{"_id":"6147b1d5490e916ebf29703b","slug":"russian-envoy-kudashev-thanks-india-for-the-support-received-in-the-state-duma-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट ड्यूमा चुनाव : रूसी दूत कुदाशेव ने चुनावों में मिले समर्थन के लिए भारत का जताया आभार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्टेट ड्यूमा चुनाव : रूसी दूत कुदाशेव ने चुनावों में मिले समर्थन के लिए भारत का जताया आभार
Mon, 20 Sep 2021 03:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 20 Sep 2021 03:25 AM IST
सार
भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने रविवार को बताया, आज रूस की संसद के लिए चुनाव हो रहे हैं। हम इस आयोजन को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत सरकार के आभारी हैं।
विज्ञापन
भारत में रूस के दूत निकोले कुदाशेव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने रूसी संसद के निचले सदन ‘स्टेट ड्यूमा’ के चुनावों को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। राजदूत कुदाशेव और उनकी पत्नी ने स्टेट ड्यूमा के लिए वोट डाला। कुदाशेव ने रविवार को बताया, आज रूस की संसद के लिए चुनाव हो रहे हैं। हम इस आयोजन को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत सरकार के आभारी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, चुनाव के अंतिम परिणाम पर हम विश्वास दिलाते हैं कि रूसी लोगों की पसंद सही होगी। रूसी मिशन के उप प्रमुख ओमान बाबुश्किन ने कहा कि राज्य ड्यूमा चुनाव रूसी राजनीतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण घटना है।
विज्ञापन
चुनाव में कुल 14 राजनीतिक दल आमने-सामने हैं। उन्होंने बताया, भारत और दुनिया के अन्य देशों में चुनाव आयोग के अधिकारियों की तैनाती की जाती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रूसी नागरिक अपने मतदान अधिकारों का प्रयोग कर सकें। इसके लिए 144 देशों में कुल 348 मतदान केंद्र रूसी नागरिकों के लिए तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन