{"_id":"621c45785a623563943e4e33","slug":"russia-ukraine-war-operation-ganga-indian-evacuation-from-ukraine-fifth-flight-reached-delhi-carrying-249-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन गंगा: यूक्रेन में फंसे 249 छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंची पांचवी फ्लाइट, भारत ने अब तक निकाले 1100 से ज्यादा छात्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑपरेशन गंगा: यूक्रेन में फंसे 249 छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंची पांचवी फ्लाइट, भारत ने अब तक निकाले 1100 से ज्यादा छात्र
Mon, 28 Feb 2022 09:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 28 Feb 2022 09:16 AM IST
सार
26 फरवरी को इस ऑपरेशन गंगा के तहत 219 लोगों को लेकर पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद 27 को फरवरी को भी तीन फ्लाइट्स लैंड हुईं।
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंची पांचवी फ्लाइट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग भयानक होती जा रही है। रूस की ओर से तेज होते हमलों ने अब यूक्रेन के रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का बुरा हाल है। भारत ने अपने नागरिकों को वहां से निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस बीच खबर है कि 249 भारतीय छात्रों को लेकर पांचवी फ्लाइट भी दिल्ली पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक, पांचवी फ्लाइट सोमवार सुबह करीब 6:30 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत अभी तक 1100 से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है। इन सभी को रोमानिया के बुखारेस्ट के रास्ते दिल्ली लाया जा रहा है।
विज्ञापन
26 फरवरी से शुरू हुआ था ऑपरेशन गंगा
रूसी की ओर से तेज हमलों के बाद यूक्रेन में उड़ानें बंद कर दी गई थीं। इस बीच भारत ने अपने लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा अभियान की शुरुआत की। वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए रोमानिया का रास्ता चुना गया। 26 फरवरी को इस मिशन के तहत 219 लोगों को लेकर पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद 27 को फरवरी को भी तीन फ्लाइट्स लैंड हुईं।
विज्ञापन
20 हजार से ज्यादा नागरिक फंसे थे
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के बयान के मुताबिक, छात्रों व अन्य लोगों को मिलाकर करीब 20 हजार से ज्यादा भारतीय यूक्रेन में रहते हैं। भारत ने कहा था कि, सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी हमारा प्रयास है। अभी भी करीब 18 हजार भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं। भारतीय दूतावास की ओर से लगातार इन छात्रों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। शनिवार को एडवाइजरी जारी कर सभी छात्रों को यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों में जाने को कहा गया था।