फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia Ukraine Hyderabad MD Asfan Gujarat Hemil Mangukiya Deadbodies MEA Randhir Jaiswal

रूस-यूक्रेन: 'हैदराबाद के असफान, गुजरात के हेमिल मंगुकिया के शव जल्द भारत पहुंचेंगे'; विदेश मंत्रालय ने बताया

Fri, 15 Mar 2024 05:17 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 15 Mar 2024 05:17 PM IST
सार

रूस में गुजरात और हैदराबाद के युवकों की मौत के बाद सरकार दोनों मृतकों के पार्थिव शरीर भारत लाने का प्रयास कर रह है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि दोनों के शरीर कब तक स्वदेश लाए जा सकते हैं। मामला 30 साल के मोहम्मद असफान और 23 साल के हेमिल मंगुकिया की मौत से जुड़ा है।

विज्ञापन
Russia Ukraine Hyderabad MD Asfan Gujarat Hemil Mangukiya Deadbodies MEA Randhir Jaiswal
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच 25 महीने से अधिक समय से जारी युद्ध पर विदेश मंत्रालय ने कहा, दोनों देशों के हिंसक संघर्ष पर भारत अपनी स्थिति पर अटल है। हम बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। भारत सुलह की प्रक्रिया में सभी पक्षों को शामिल करने के लिए तैयार है। ऐसे सभी तरीके और साधनों को अपनाना चाहिए, जिनकी मदद से शांति बहाली का उद्देश्य प्राप्त किया जा सके, या संघर्ष को खत्म करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन


हिंसाग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों ने सरकार से मांगी मदद
जायसवाल ने कहा, युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे भारत के लोगों को सुरक्षित और जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिए रूसी अधिकारियों पर बहुत दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा, पिछली बार हमने आपको बताया था कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण हिंसाग्रस्त इलाकों में 20 लोग फंसे थे जिन्होंने भारत सरकार से संपर्क किया। 
विज्ञापन
रूस में मौत के बाद जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी, जल्द भारत आएगा पार्थिव
उन्होंने बताया कि भारत के दो लोगों का निधन हो चुका है। इनके पार्थिव शरीर से जुड़ी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अंतिम संस्कार के लिए सरकार की तरफ से नियुक्त एजेंसी ने शव सौंप दिए हैं। विदेश मंत्रालय लगातार परिवार के संपर्क में हैं। हम रूसी अधिकारियों के भी संपर्क में हैं। 
गुजरात और हैदराबाद के युवकों की रूस में मौत
जायसवाल के मुताबिक, उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक, यानी रविवार या उसके आसपास, पार्थिव भारत पहुंच जाएंगे। 16 या 17 मार्च को शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। बता दें कि रूस में फंसे गुजरात के 23 वर्षीय हेमिल मंगुकिया और हैदराबाद के 30 वर्षीय मोहम्मद असफान की मौत की खबर इस महीने की शुरुआत में आई थी। रूस में फंसे भारतीयों ने एक वीडियो जारी कर अपनी रिहाई के लिए सरकारी हस्तक्षेप की गुहार भी लगाई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed