फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia India China Meeting Updates Sources Claim on Troika Agreement Prez Jinping Putin PM Modi hindi news

Russia-India-China Meeting: सूत्रों का दावा- भारत-रूस व चीन के बीच फिलहाल बैठक की सहमति नहीं; जानिए पूरा मामला

Fri, 18 Jul 2025 04:18 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 18 Jul 2025 04:18 AM IST
सार

रूस, भारत और चीन (RIC) की त्रिपक्षीय  बैठक को लेकर आई खबरों के बीच अब सूत्रों ने चौंकाने वाला दावा किया है। सूत्रों ने बैठक की खबर आने के कुछ ही घंटे बाद कहा कि तीनों देशों के नेताओं या अधिकारियों की बैठक को लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं चल रही है। जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Russia India China Meeting Updates Sources Claim on Troika Agreement Prez Jinping Putin PM Modi hindi news
चीन, रूस के राष्ट्रपति- जिनपिंग और पुतिन के साथ पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

रूस, भारत और चीन (RIC) त्रिपक्षीय वार्ता को लेकर हो रही कयासबाजी के बीच आधिकारिक सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ऐसे प्रारूप की किसी बैठक पर सहमति नहीं बनी है। सूत्रों ने कहा कि ऐसी किसी बैठक के आयोजन को लेकर अभी किसी भी स्तर पर कोई चर्चा नहीं चल रही है। बता दें कि हाल ही में तीनों देशों के बीच शीर्ष नेताओं / अधिकारियों की बैठक को लेकर अटकलें सामने आई थीं।

विज्ञापन


भारत-रूस शिखर सम्मेलन का विशेष महत्व, लेकिन...
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बृहस्पतिवार को कहा, RIC एक परामर्श तंत्र है, जिसके अंतर्गत तीनों देश आपसी, वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं। RIC बैठक कब होगी, यह तीनों देशों के आपसी समन्वय और सुविधाजनक समय पर निर्भर करेगा। भारत-रूस शिखर सम्मेलन का विशेष महत्व है। पिछली बैठक मास्को में हुई थी और अगली बैठक नई दिल्ली में होनी है, जिसकी तिथि दोनों देशों की आपसी सहमति से तय की जाएगी।
विज्ञापन


त्रिपक्षीय वार्ता को लेकर हो रही कयासबाजी; भारत और चीन क्या सोचते हैं
साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान, एक तरफ जहां विदेश मंत्रालय ने बैठक की तारीख को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी तो दूसरी तरफ चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन-रूस-भारत सहयोग तीनों देशों के लिए लाभकारी है। इससे क्षेत्रीय व वैश्विक शांति, सुरक्षा, स्थिरता और प्रगति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि चीन रूस और भारत के साथ त्रिपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए संवाद बनाए रखने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससीओ बैठक में जाने को लेकर भारत का रुख
17 जुलाई को भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता से पहले चीन के विदेश सचिव वांग यी और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मुलाकात हुई। इस संबंध में जायसवाल ने कहा कि भारतीय उद्योग जगत की चिंताएं सार्वजनिक रूप से दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक कुछ दिनों बाद प्रस्तावित है। इसमें भागीदारी परस्पर सुविधा के अनुसार तय की जाएगी।


ये भी पढ़ें- RIC Troika: रूस-भारत-चीन के बीच त्रिपक्षीय सहयोग होगा मजबूत, मॉस्को की पहल का बीजिंग ने किया समर्थन

1990 के दशक के अंत में रूसी नेता येवगेनी प्रिमाकोव ने की थी पहल
गौरतलब है कि RIC एक सामरिक समूह है जिसकी शुरुआत 1990 के दशक के अंत में रूसी नेता येवगेनी प्रिमाकोव ने की थी। यह तीनों देश मिलकर विश्व के लगभग 19 प्रतिशत भूभाग पर कब्जा रखते हैं और वैश्विक रणनीतिक समीकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed