फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia expects India's support when UNSC takes up resolution on Ukraine: CDA Babushkin 

यूक्रेन संकट: रूस को भारत पर भरोसा, यूएनएससी में वोटिंग के दौरान समर्थन की जताई उम्मीद

Fri, 25 Feb 2022 04:38 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 25 Feb 2022 04:38 PM IST
सार

रूसी राजनयिक बाबुश्किन ने कहा कि हम मौजूदा स्थिति के बारे में भारत की गहरी समझ और इसके पीछे के कारणों की बहुत सराहना करते हैं।

विज्ञापन
Russia expects India's support when UNSC takes up resolution on Ukraine: CDA Babushkin 
नरेंद्र मोदी- व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

यूक्रेन संकट के बीच रूस ने एक बार फिर भारत से समर्थन की उम्मीद जताई है। रूस ने शुक्रवार को कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान पर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश करेगा तो उसे भारत से समर्थन की उम्मीद है। रूस के राजनयिक रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भारत को उन कारणों की गहरी समझ है जिसकी वजह से यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पैदा हुई। मॉस्को दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी के साथ नई दिल्ली से निरंतर समर्थन की उम्मीद में है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शुक्रवार शाम को यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के साथ-साथ पूर्वी यूरोपीय देश में बदलती स्थिति पर एक मसौदा प्रस्ताव पर मतदान होना है। 

विज्ञापन


रूस ने कहा, भारत की गहरी समझ की करते हैं सराहना
बाबुश्किन ने कहा कि हम मौजूदा स्थिति के बारे में भारत की गहरी समझ और इसके पीछे के कारणों की बहुत सराहना करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस का समर्थन करेगा। यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान की कड़े शब्दों में निंदा करने के लिए मसौदा प्रस्ताव तैयार है, जिसने पश्चिमी शक्तियों को आक्रोशित कर दिया है। भारत की स्थिति की सराहना करते हुए रूसी राजनयिक ने तीन दिन पहले पेरिस में विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणियों का भी जिक्र किया कि यूक्रेन की मौजूदा स्थिति की जड़ें सोवियत संघ के बाद की राजनीति और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के विस्तार में हैं।
विज्ञापन


भारत की स्थिति बहुत संतुलित रही है
बाबुश्किन ने कहा कि भारत की स्थिति बहुत संतुलित और स्वतंत्र रही है। हम इसकी सराहना करते हैं और हमें दोनों देशों के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के साथ भारत के समर्थन की उम्मीद है। यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के मसौदे पर भारत की स्थिति के बारे में गुरुवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में पूछे जाने पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत ने इसे देखा है और नई दिल्ली का रुख इसके मसौदे के आखिरी रूप पर निर्भर करेगा। विदेश सचिव ने कहा कि मुझे बताया गया है कि इसमें काफी बदलाव होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के साथ लगातार संपर्क में रूस 
रूसी राजनयिक ने कहा कि रूस यूक्रेन से संबंधित नई घटनाओं को लेकर भारत के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ सभी तरह के संपर्क बनाए हुए हैं और उसे पूरी स्थिति की उचित समझ है। यूक्रेन में बदलते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने हिंसा खत्म करने की अपील की और कूटनीतिक वार्ता के रास्ते पर लौटने के लिए सभी पक्षों से ठोस प्रयास करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed