फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia aims to strengthen BRICS-Plus as voice of Global South: Russian deputy envoy to India

BRICS: वैश्विक दक्षिण के एजेंडे को बढ़ाने के लिए ब्रिक्स को मजबूत करना रूस का लक्ष्य, बोले रूसी उप-मिशन प्रमुख

Fri, 19 Jan 2024 10:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 19 Jan 2024 10:53 PM IST
सार

BRICS: भारत में रूसी उप-मिशन प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने कहा कि ब्रिक्स प्लस की अध्यक्षता के दौरान रूस का लक्ष्य वैश्विक दक्षिण की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए समूह को मजबूत करना है। 

विज्ञापन
Russia aims to strengthen BRICS-Plus as voice of Global South: Russian deputy envoy to India
Roman Babushkin - फोटो : ANI

विस्तार

वैश्विक दक्षिण के एजेंडे को बढ़ाने के लिए ब्रिक्स-प्लस को मजबूत करना रूस का लक्ष्य है। यह बात भारत में रूसी उप-मिशन प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने शुक्रवार को कही। समूह की अध्यक्षता अभी रूस के पास ह ै। 

विज्ञापन

 
बाबुश्किन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम का विषय 'ब्रिक्स-प्लस का उद्भव और उसका प्रक्षेपवक्र' (इमरजेंस ऑफ ब्रिक्स-प्लस एंड इट्स ट्रेजेक्टरी) रखा गया था। इस दौरान उन्होंने कहा, ब्रिक्स विविधता, सम्मान और उचित व समान वैश्विक वित्तीय और व्यापारिक मॉडल को बढ़ावा देता है। 
विज्ञापन


अमेरिका और पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, रूस नियम-आधारित आदेश (रूल बेस्ड ऑर्डर) को नहीं मानता है। क्योंकि इसे उन लोगों ने कभी नहीं समझा है, जिन्होंने इस विचार को पेश किया था। इसे विभिन्न देशों के द्वारा पेश किया था। वे इस नियम-आधारित आदेश के झंडे तले प्रतिबंध लगा रहे हैं। उन्होंने नियम आधारित आदेश के तहत बहुपक्षीय संस्थानों का राजनीतिकरण किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी राजनयिक ने आगे कहा, बढ़ती भूराजनीतिक उथल-पुथल के बीच ब्रिक्स का लगातार विस्तार हो रहा है। अब इसमें मिस्र, इथियोपिया और सऊदी अरब सहित दस देश शामिल होने वाले हैं। कई और देश भी इस समूह में शामिल होना चाहते हैं।  

उन्होंने कहा, ब्रिक्स आम सहमति पर आधारित, समान रूप से लाभकारी और गैर-राजनीतिक सहयोग प्रदान करता है। ब्रिक्स में दबदबे के लिए कोई जगह नहीं है। कोई टकराव नहीं है। कोई दोहरा मापदंड, प्रतिबंध, अर्थव्यवस्था और मुद्राओं का शस्त्रीकरण नहीं है। 


बाबुश्किन ने कहा, समूह के अध्यक्ष के रूप में रूस का लक्ष्य वैश्विक दक्षिण के एजेंडे को बढ़ावा देना है और उसके लिए समूह को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा, ब्रिक्स समूह के सदस्य देश अपनी मुद्राओं में व्यापार और एक स्वतंत्र भुगतान तंत्र तैयार करने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed