फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rural areas and Villages of Uttar Pradesh and Rajasthan are severely affected by coronavirus

गांवों में कोरोना: उत्तर प्रदेश के एक तिहाई ग्रामीण इलाकों में पहुंचा कोरोना संक्रमण, देश के अन्य राज्यों में भी हालात नाजुक

Thu, 20 May 2021 03:37 PM IST
Harendra Chaudhary आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 May 2021 03:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एक तिहाई गांवों में कोविड संक्रमण फैला। 28 हजार से ज्यादा गांवों में संक्रमित लोग। उत्तराखंड से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान तक के गांवों में भी स्थितियां हो रही हैं बेकाबू...

विज्ञापन
Rural areas and Villages of Uttar Pradesh and Rajasthan are severely affected by coronavirus
गांव में स्कूल के बाहर लेटे लोग - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के एक तिहाई गांवों में कोविड संक्रमण पहुंच चुका है। आंकड़ों के मुताबिक 28 हजार से ज्यादा गांवों में संक्रमण के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत महाराष्ट्र, बिहार और गोवा जैसे राज्यों के भी गांवों में जबरदस्त संक्रमण पहुंचा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास राज्यों से पहुंच रही रिपोर्ट के मुताबिक गांवों में अब सबसे ज्यादा ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के एक तिहाई गांवों में पहुंचा संक्रमण

केंद्र सरकार लगातार राज्यों में सर्विलांस रिपोर्टिंग कर रही है। उनके आंकड़ें बताते हैं कि गांवों में हालात दुरुस्त नहीं हैं। आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार तक यूपी में तकरीबन 90 हजार गांवों में राज्य सरकार ने सर्वे किया। इनमें से तकरीबन 29 हजार गांव यानी कि एक तिहाई गांवों तक कोविड के संक्रमण की दस्तक हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में कोविड पर नजर रखने वाली कमेटी ने राज्य सरकार को बहुत बारीक नजर रखने का निर्देश दिया है। अधिकारियों का कहना है कि एक तिहाई गांवों में संक्रमण होना मामूली बात नहीं है। अगर हम इस संक्रमण का प्रसार इन गांवों से आगे जाने से नहीं रोक पाए तो हालात बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन

राजस्थान के एक गांव में ही 47 की मौतों से दहशत

राजस्थान के अजमेर जिले में एक गांव है सोलमपुर। इस गांव में बीते कुछ दिनों में 47 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इतनी मौतों से राज्य सरकार में खलबली मच गई। मामले की जांच हुईं। तो राज्य सरकार ने कोरोना से हुई सभी मौतों से इंकार किया। जबकि स्टेट नोडल ने जब केंद्र को इसकी सूचना भेजी तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की राज्यों की मॉनिटरिंग करने वाली कमेटी ने इसे न सिर्फ गंभीरता से लिया बल्कि इस पूरे इलाके में सघन जांच और निगरानी करने के लिए कहा। राजस्थान के सिर्फ अजमेर के इस गांव का यह हाल नहीं है, बल्कि कई अन्य जिलों के दूर-दराज इलाकों के गांवों का भी यही हाल है। केंद्र सरकार के पास पहुंचे आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान के गांवों में कोविड लक्षणों वाले मरीजों की संख्या अचानक बढ़नी शुरू हुई है। अधिकारियों का कहना है कि गांवों में राज्य सरकारों को ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना होगा। लापरवाही की हालत में स्थितियां और बिगड़ सकती हैं।

गांवों को लेकर प्रधानमंत्री गंभीर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के राज्यों की कोविड मॉनिटरिंग टीम के पास दर्ज आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और गोआ के अलावा दक्षिण भारत के राज्यों के गांवों में कोविड के केस बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी गंभीरता देखते हुए ही देश के अलग-अलग राज्यों के जिलों में कलेक्टरों से सीधा संवाद शुरू किया। इसकी मुख्य वजह इन जिलों के गांवों में ज्यादा से ज्यादा मॉनिटरिंग हो सके और संक्रमण पर रोक लगाई जा सके। पीएम मोदी कोविड की शुरुआत से ही इस बात को लेकर चिंता जता रहे थे कि गांवों में कोविड का प्रसार न के बराबर हो। क्योंकि उन्हें इस बात का अंदाजा था कि अगर हालात गांवों में खराब होने लगे तो स्थितियां बेकाबू हो सकती हैं। यही वजह रही कि पीएम ने डीएम से सीधी बातचीत कर गांवों को सुरक्षित रखने की अपील की। साथ ही मोदी ने अधिकारियों के संक्रमण रोकने के प्रयासों को भी जानने की बात कही ताकि उसका फायदा अन्य जिलों में भी संक्रमण काबू कर उठाया जा सके।

सामने नहीं आ रही सही तस्वीर

अभी भी देश के अलग-अलग प्रांतों के गांवों में फैले कोरोना की सही तस्वीर सामने नहीं आ पा रही हैं। लेकिन एक बात जो लगातार सामने आ रही है वह यह है कि गांवों में लगातार मौतें हो रही हैं। केंद्र सरकार की मॉनिटरिंग सेल के पास पहुंची सूचनाएं और सरकारी आंकड़ें भी गांवों में हो रही मौतों की तस्दीक करते हैं। यूपी के गोरखपुर जिले के कैपियरगंज के इंद्रपुर गांव में पंचायत चुनावों के बाद से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। मौतों के बाद जांच की गई तो कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी तरह बिहार के मुजफ्फरपुर के सरमसपुर गांव में बीते कुछ दिनों में 36 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां के लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के भेलाखुर्द गांव में 80 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद कहते हैं कि हमारी टीम लगातार गांवों में जा रही है। तकरीबन 90 हजार गांवों में जाकर जांच की जा चुकी है। प्रदेश के 68 फीसदी गांव संक्रमण से दूर हैं। कुछ गांवों तक हमें पहुंचना बाकी है। अगले कुछ दिनों में जल्द ही वहां भी पहुंच कर स्थितियों का आंकलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed