{"_id":"6a008246c3bd4308df0a3e8b","slug":"rupali-chakankar-sit-probe-godman-ashok-kharat-case-nashik-police-sit-investigation-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashok Kharat Case: अशोक खरात मामले में SIT के सामने पेश हुईं NCP नेता रुपाली, कहा- जांच में करूंगी पूरा सहयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ashok Kharat Case: अशोक खरात मामले में SIT के सामने पेश हुईं NCP नेता रुपाली, कहा- जांच में करूंगी पूरा सहयोग
Sun, 10 May 2026 06:34 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 10 May 2026 06:34 PM IST
सार
दुषकर्म और यौन शोषण के आरोपी ढोंगी बाबा अशोक खरात से संबंधों के मामले में एनसीपी नेता रुपाली चाकणकर रविवार को एसआईटी के सामने पेश हुईं। नासिक पुलिस बाबा खरात के खिलाफ दर्ज 12 मामलों की जांच कर रही है। आरोप है कि रुपाली ने खरात से 177 बार फोन पर बात की थी। आइए, इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
आरोपी अशोक खरात
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
ढोंगी बाबा अशोक खरात के कुकर्मों और काले कारनामों के मामले में महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया है। इस सनसनीखेज मामले में अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता रुपाली चाकणकर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दुष्कर्म और यौन शोषण के गंभीर आरोपों में जेल की हवा खा रहे स्वयंभू बाबा अशोक खरात से कथित संबंधों को लेकर रुपाली चाकणकर रविवार को विशेष जांच दल के सामने पूछताछ के लिए पेश हुईं। महाराष्ट्र पुलिस अकादमी में उनसे यह पूछताछ की जा रही है।
इस पूरे विवाद के बीच रुपाली चाकणकर को राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद और एनसीपी महिला विंग के प्रमुख पद से इस्तीफा देना पड़ा था। एसआईटी के सामने पेश होने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस जांच में पूरा सहयोग करेंगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे उनसे पूछताछ शुरू हुई। दरअसल, नासिक पुलिस ने 18 मार्च को अशोक खरात को एक महिला से तीन साल तक बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो यौन शोषण, जमीन हड़पने, वित्तीय धोखाधड़ी और काले जादू के नाम पर ठगी जैसे कई खौफनाक अपराधों का एक बड़ा जाल सामने आया। महाराष्ट्र सरकार ने इस बाबा के खिलाफ दर्ज 12 मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।
रुपाली और खरात के बीच क्या कनेक्शन?
रुपाली चाकणकर के खिलाफ यह कार्रवाई तब तेज हुई जब उनके और अशोक खरात के बीच गहरे संबंधों का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक, रुपाली ने खरात के साथ कुछ धार्मिक अनुष्ठान किए थे। यह बाबा श्री ईशानेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष भी है और रुपाली इस ट्रस्ट की सदस्य हैं। एसआईटी मुख्य रूप से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन दोनों के बीच किस तरह के संबंध थे। इसके अलावा, जांच एजेंसी इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आरोपी बाबा खरात ने कथित तौर पर रुपाली चाकणकर की बहन के बैंक खाते का इस्तेमाल क्यों और कैसे किया। चाकणकर ने कहा है कि वह एसआईटी के सभी सवालों का जवाब देने के लिए वहां आई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- क्या फिर लौटेंगी ममता: 1977 के बाद जो बंगाल की सत्ता से गया वो दल कभी लौटकर नहीं आया, टीएमसी का क्या होगा?
अंजलि दमानिया ने क्या गंभीर आरोप लगाए?
इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने रुपाली चाकणकर की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। दमानिया ने कॉल रिकॉर्ड्स का हवाला देते हुए दावा किया था कि एनसीपी नेता रुपाली ने बाबा खरात को कुल 177 बार कॉल किए थे। इसमें एक ही दिन में 22 मिनट तक चली लंबी बातचीत भी शामिल है। दमानिया ने इन सबूतों के आधार पर चाकणकर की गहन जांच की मांग की थी। इन आरोपों पर जवाब देते हुए रुपाली चाकणकर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कौन क्या कह रहा है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं का सहयोग करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।
खरात पर कांग्रेस-भाजपा के बीच जुबानी जंग
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने यह दावा करके सनसनी फैला दी कि जेल में अशोक खरात की जान को खतरा हो सकता है। पटोले ने आरोप लगाया कि राज्य मंत्रिमंडल के चार मंत्री खरात से जुड़े हुए हैं और वह उन्हें हटाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। इस गंभीर आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस नेता को आधी-अधूरी जानकारी देने के बजाय सीधे उन मंत्रियों के नाम उजागर करने चाहिए। बावनकुले ने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस हिरासत में खरात पूरी तरह से सुरक्षित है।
खरात पर क्या-क्या आरोप लगे?
खरात पर कई गंभीर और संगीन आरोप लगे हैं। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी खरात महिलाओं को तरह-तरह के झांसे देकर अपने पास बुलाता था और फिर उनका शारीरिक व मानसिक शोषण करता था। उस पर महिलाओं के यौन शोषण के साथ-साथ महाराष्ट्र के सख्त 'काला जादू कानून' के तहत भी मामले दर्ज किए गए हैं। धर्म और ज्योतिष की आड़ में महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाले इस स्वयंभू बाबा के काले कारनामों ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है और फिलहाल पुलिस इस पूरे स्कैंडल की गहनता से जांच कर रही है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन