{"_id":"6540d5289225ae8b800f4c19","slug":"run-for-unity-indian-army-east-command-organise-program-army-men-sardar-vallabh-bhai-patel-birth-anniversary-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Run For Unity: पूर्वी कमान ने आयोजित किया 'यूनिटी रन', डेढ़ हजार सैन्यकर्मी और उनके परिजन हुए शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Run For Unity: पूर्वी कमान ने आयोजित किया 'यूनिटी रन', डेढ़ हजार सैन्यकर्मी और उनके परिजन हुए शामिल
Tue, 31 Oct 2023 03:51 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 31 Oct 2023 03:51 PM IST
सार
दौड़ का आयोजन पश्चिम बंगाल में कोलकाता, असम के रंगिया, मिसामारी, मीसा छावनी, झारखंड के राँची और पश्चिम बंगाल के काकीनारा में किया गया।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने किया रन फॉर यूनिटी का आयोजन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष दौड़ 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें सेना के जवानों और उनके परिवारों के 1500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। पूर्वी कमान ने कई स्थानों में इसका आयोजन किया। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
कोलकाता में रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा है कि मंगलवार को इस दौड़ का आयोजन 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के उपलक्ष्य में किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 1500 सेना कर्मियों और उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। यूनिटी रन पूर्वी कमान में कई स्थानों पर हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने एकता, विविधता और देशभक्ति के मूल्यों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दिखाई। दौड़ का आयोजन पश्चिम बंगाल में कोलकाता, असम के रंगिया, मिसामारी, मीसा छावनी, झारखंड के राँची और पश्चिम बंगाल के काकीनारा में किया गया।
सेना के जवानों और उनके परिवारों की उत्साही भागीदारी ने इस आयोजन में एक महत्वपूर्ण आयाम जोड़ा, जिससे राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के प्रति उनके समर्पण का प्रदर्शन हुआ। इस दौड़ ने सरदार वल्लभभाई पटेल के एकजुट भारत के दृष्टिकोण और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को श्रद्धांजलि दी गई।