{"_id":"64f3749d7e781a841f0e1645","slug":"ruling-allies-of-nda-in-assam-meet-to-discuss-ls-polls-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: लोकसभा चुनाव पर चर्चा के लिए असम में राजग के सहयोगी दलों की बैठक, CM हिमंत बिस्व सरमा ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: लोकसभा चुनाव पर चर्चा के लिए असम में राजग के सहयोगी दलों की बैठक, CM हिमंत बिस्व सरमा ने कही यह बात
Sat, 02 Sep 2023 11:15 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिनसुकिया (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिनसुकिया (असम)
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:15 PM IST
सार
Assam: असम में सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ-साथ लोगों के सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा करने के लिए शनिवार को तिनसुकिया में बैठक की।
विज्ञापन
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ-साथ लोगों के सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा करने के लिए शनिवार को तिनसुकिया में बैठक की। भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों असम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के मंत्रियों, विधायकों और शीर्ष नेताओं ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता, एजीपी प्रमुख और मंत्री अतुल बोरा और यूपीपीएल प्रमुख प्रमोद बोरो भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि आगामी आम चुनावों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, 'यह एक महत्वपूर्ण बैठक थी। लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और असम से हमारे पास 14 सीटें हैं। हमारा लक्ष्य सभी सीटें जीतना है।'
विज्ञापन
भाजपा के एक अन्य सांसद दिलीप सैकिया ने कहा कि लोगों के सामने आने वाले कुछ मुद्दों पर भी चर्चा हुई और उन्हें कैसे हल किया जा सकता है। बाद में, सरमा ने ट्विटर पर लिखा, राजग से संबंधित राज्य के माननीय सांसदों और विधायकों के साथ एक दिन की सार्थक चर्चा हुई। हमारा सामूहिक संकल्प है कि अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण के लिए हमें 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ माननीय प्रधानमंत्री की जीत सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।'
विज्ञापन