फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ruckus in Rajya Sabha over Spying: during Minister Vaishnavs statement, Trinamool members tore pages

जासूसी पर राज्यसभा में हंगामा: मंत्री वैष्णव के बयान के वक्त बवाल, तृणमूल सदस्यों ने पन्ने छीनकर फाड़े

Thu, 22 Jul 2021 03:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 22 Jul 2021 03:31 PM IST
सार

पेगासस जासूसी मामले को लेकर राज्यसभा में गुरुवार को भारी हंगामा हुआ। जैसे ही आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव जवाब देने खड़े हुए तो तृणमूल सांसदों ने शोर मचाया। उन्होंने पन्ने भी फाड़ दिए। मंत्री को बयान पढ़ने की बजाए पटल पर रखना पड़ा।
 

विज्ञापन
Ruckus in Rajya Sabha over Spying: during Minister Vaishnavs statement, Trinamool members tore pages
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ani

विस्तार

इस्राइली सॉफ्टवेयर पेगासस से 300 भारतीयों की कथित जासूसी को लेकर गुरुवार को भी संसद में जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में जब सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव इस मामले पर बयान देने के लिए उठे तो तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इन सांसदों ने मंत्री से पन्ने छीनकर फाड़ दिए। वे सभापति के आसन के पास एकत्रित होकर शोर मचाते रहे। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


भारी हंगामे के कारण वैष्णव को बयान देने में कठिनाई हुई और उन्हें यह सदन के पटल पर रखना पड़ा। दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई उपसभापति हरिवंश ने बयान देने के लिए वैष्णव का नाम पुकारा। विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। वैष्णव ने बयान की शुरुआत की ही थी कि हंगामा और तेज हो गया। हंगामे के कारण उनकी बात नहीं सुनी जा सकी। उपसभापति ने विपक्षी दलों के रवैये को 'असंसदीय' करार दिया और केंद्रीय मंत्री से बयान को सदन के पटल पर रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास
अपने बयान में मंत्री वैष्णव ने इजराइली स्पाईवेयर पेगासस के जरिये भारतीयों की कथित जासूसी करने संबंधी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले ऐसी रिपोर्ट का प्रकाशित होना कोई संयोग नहीं है बल्कि ये आरोप भारतीय लोकतंत्र की छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं। राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच, अपने बयान में वैष्णव ने कहा कि जब देश में नियंत्रण एवं निगरानी की व्यवस्था पहले से है तब अनधिकृत व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से निगरानी संभव नहीं है।

मंत्री पुरी व तृणमूल सांसद के बीच तीखी नोंकझोंक
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आईटी मंत्री वैष्णव के हाथ से पन्ने छीनकर फाड़ने के दौरान तृणमूल सांसद शांतनु सेन और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। सेन ने वैष्णव से पन्ने छीने थे। 

तृणमूल व कांग्रेस सदस्यों की शर्मनाक हरकत : लेखी
राज्यसभा के घटनाक्रम पर विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि विपक्ष खासकर तृणमूल कांग्रेस व कांग्रेस के सदस्यों की हरकत शर्मनाक है। पेगासस जासूसी मामला फेक न्यूज है। इससे देश की छवि खराब हुई है। आज सदन में सदस्यों ने जवाब देते वक्त मंत्री के हाथ से पन्ने छीन लिए, यह घटिया हरकत है। 
 

कल ये कपड़े फाड़ें तो आश्चर्य नहीं होगा : महेश पोत्दार
भाजपा सांसद महेश पोत्दार ने कहा कि जब ये बंगाल में अपने विरोधियों की हत्या कर सकते हैं, महिलाओं से दुर्व्यवहार कर सकते हैं, तो ये कुछ भी कर सकते हैं। आज उन्होंने पन्ने छीनकर फाड़े, कल ये कपड़े फाड़ें तो हैरानी नहीं होगी। 

 

पन्ने छीनना उचित नहीं : रामगोपाल यादव
सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा है कि यदि कोई पन्ने छिनकर फाड़ता है तो यह उचित नहीं है। मैं सदन में देर से पहुंचा, इसलिए पूरी घटना नहीं देख सका। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed