फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ruckus in Chennai amid public hearing to erect pen monument Of Karunanidhi on Marina beach

Tamil Nadu: मरीना बीच पर करुणानिधि का स्मारक बनाने का विरोध, एनटीके के मुखिया सीमैन ने दी तोड़ने की धमकी

Tue, 31 Jan 2023 02:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 31 Jan 2023 02:23 PM IST
सार

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत डीएमके सुप्रीमो एम करुणानिधि की याद में मरीना बीच पर 'कलम स्मारक' बनाने के प्रस्ताव पर जनसुनवाई के दौरान हंगामा हो गया।

विज्ञापन
Ruckus in Chennai amid public hearing to erect pen monument Of Karunanidhi on Marina beach
करुणानिधि के स्मारक को लेकर हंगामा - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत डीएमके सुप्रीमो एम करुणानिधि की याद में मरीना बीच पर 'कलम स्मारक' बनाने के प्रस्ताव पर जनसुनवाई के दौरान हंगामा हो गया। जनसभा में उस समय हंगामा मचाने वाली राजनीतिक पार्टियों में  भाजपा, अन्नाद्रमुक और एनटीके शामिल थीं। वहीं बैठक में भाग लेने वाले भाजपा सदस्यों ने आरोप लगाया किपरियोजना के खिलाफ अपनी राय देने की कोशिश करने पर डीएमके सदस्यों ने उनपर चिल्लाने और हंगामा करने की कोशिश की।

विज्ञापन


हंगामे को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस मौजूद
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, डीएमके जहां एम करुणानिधि की स्मृति में "कलम स्मारक" बनाने के प्रस्ताव का समर्थन कर रही थी तो वहीं AIADMK समर्थकों ने इसका जमकर विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


एनटीके प्रमुख ने दी स्मारक को तोड़ने की धमकी
नाम तमिलर काची (NTK) के प्रमुख सीमन ने करुणानिधि के स्मारक का विरोध करते हुए कहा कि अगर समुद्र में  स्मारक खड़ा किया जाता है, तो मैं मूर्ति को तोड़कर नष्ट कर दूंगा। यदि आप (DMK) करुणानिधि की याद में 'कलम की मूर्ति' बनाना चाहते हैं, तो आप इसे आपकी पार्टी के मुख्य कार्यालय अरिवलयम में कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें हंगामा का पूरा वीडियो...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed