फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RTI: no bill to PM for his abroad visit Via IAF aircraft

पीएम की विदेश यात्राओं का नहीं बनता बिल

Tue, 10 Jan 2017 05:14 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 05:14 AM IST
विज्ञापन
RTI: no bill to PM for his abroad visit Via IAF aircraft
- फोटो : अमर उजाला

वायु सेना ने एक आरटीआई के जवाब में कहा है कि देश का प्रधानमंत्री भारतीय वायु सेना के विमानों से निशुल्क विदेशी यात्रा करने का पात्र है और इसके लिए कोई बिल नही बनता।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त कोमोडोर लोकेश बत्रा ने प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के लिए वायुसेना के बीबीजे चार्टर्ड विमानों के बिल भुगतान के लिए निर्धारित प्रक्रिया के संबंध में जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन


उनका आवेदन रक्षा मंत्रालय को हस्तांतरित किया गया जिसने इसे भारतीय वायुसेना के पास भेज दिया। वायुसेना ने अपने जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री वायुसेना के वीवीआईपी विमानों में निशुल्क यात्रा करने के पात्र हैं। इस तरह की यात्राओं के लिए कोई बिल नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमो की वेबसाइट पर यात्रा खर्च का ब्यौरा नहीं

RTI: no bill to PM for his abroad visit Via IAF aircraft

बत्रा ने कहा कि पीएम इंडिया वेबसाइट पर आरटीआई लिंक के तहत प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के संबंध में हवाई यात्रा पर हुए खर्च के विवरण में वायुसेना द्वारा इस तरह की यात्राओं पर हुए खर्च का कोई जिक्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि अगस्त, 2014 से मई, 2016 के बीच चार्टर्ड विमान पर हुए खर्च कॉलम के अंतर्गत प्रधानमंत्री ने वायुसेना के बीबीजे एयरक्राफ्ट चार्टर्ड विमानों से पांच विदेश यात्राएं की थीं।

हालांकि, इन विमानों से प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च का कोई जिक्र नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed