फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rss worker hacked in front of schoolchildren Kerala

केरल में स्कूली बच्चों के सामने संघ कार्यकर्ता पर हमला

Wed, 09 Mar 2016 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
rss worker hacked in front of schoolchildren Kerala
वारदात की जगह पर फैला खून और पीवी बीजू का ऑटो। - फोटो : Indian Express

केरल में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमलों का सिलसिला जारी है। महीने भर के भीतर कन्नूर जिले में एक और आरएसएस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया है। कन्नूर में ही बीती 15 फरवरी को संघ कार्यकर्ता पीवी सुजीत की हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


कन्नूर में ही मंगलवार को एक आरएसएस कार्यकर्ता को ऑटोरिक्शा से खींचकर तलवारों और चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल दिया। आशंका जताई जा रही है कि हमला सीपीएम के छह कार्यकर्ताओं ने किया। पुलिस ने कहा कि घटना उस समय हुई जब  29 वर्षीय आरएसएस कार्यकर्ता एवी बीजू अपने ऑटो रिक्शा में 6-8 साल के बच्चों को पन्नौर के पास स्कूल ले कर जा रहा था।
विज्ञापन


हमलावरों में बच्चों से भरा ऑटो भी पलट दिया, हालांकि बच्चों को चोट नहीं आई। हमले में गंभीर रूप से घायल बीजू को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में कोझिकोड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि बीजू के सिर और पीठ में आठ गहरे घाव हैं। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में माकपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की आशंका

rss worker hacked in front of schoolchildren Kerala
केरल में बीजेपी और सीपीएम कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष की कई वारदाते हों चुकी हैं।
पिछले महीने कन्नूर के पपीनेस्सेरी में 27 साल के एक संघ कार्यकर्ता की उसके बुजुर्ग माता-पिता के सामने हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में भी माकपा कार्यकर्ताओें के शामिल होने का संदेह है। कन्नूर में माकपा और भाजपा के बीच हिंसक संघर्ष होते रहते हैं।

मंगलवार को एवी बीजू पर जिले के चोकली इलाके में हमलु हुआ, जिसे राजनीतिक तौर पर संवेदनशील माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हमलों बच्चों के सामने हुआ और उनके यूनिफार्मा और स्कूल बैग पर खून के छींटे पड़ गए। सहमे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्‍थानीय लोग दौड़कर घटनास्‍थल पर पहुंचे और बीजू को अस्पताल पहुंचाया।

बीजू 1999 में सीपीएम के एक कार्यकर्ता का हत्या आरोपी है, हालांकि वह अदालत से छूट चुका है। चोकली में ही पिछले महीने सीपीएम के कार्यकर्ता पर उसकी दुकान से खींचकर हमला किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed