फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS will guide on indian ethics and values

घर-घर जाकर बताएगा RSS- साड़ी पहनो, शाकाहारी बनो और मत करो क्रिकेट पर चर्चा

Sat, 15 Jul 2017 03:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 15 Jul 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
RSS will guide on indian ethics and values
क्या खाएं, क्या पहनें जन्मदिन कैसे मनाएं और समाज की सेवा कैसे करें... यह सभी बातें जल्द ही अपको सीखने को मिल सकती हैं RSS के कार्यक्रम में। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार परामर्श कार्यक्रम के तहत लोगों को इन सभी बातों के बारे में जानकारी दे रहा है। संघ ने यह कार्यक्रम इस साल अप्रैल में शुरू किया था। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवक लोगों के घर-घर जाएंगे और उन्हें शाकाहारी होने का फायदा बताएंगे। साथ ही भारतीय सभ्यता को भी लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। एक कार्यकर्ता ने बताया कि संघ इस कार्यक्रम को अगले आम चुनाव (लोकसभा चुनाव- 2019) तक चलाएगा।
विज्ञापन


संघ ने यह कदम गौरक्षा के नाम पर लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बाद उठाया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में भीड़ द्वारा हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन मामलों में सबसे आगे गौरक्षकों का नाम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को घर घर जाकर दी जाएगी जानकारी

RSS will guide on indian ethics and values
rss
हिंदूस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार स्वयंसेवक, एक या दो स्वयंसेविकाओं के साथ घर-घर जाएंगे और लोगों को जागरुक करेंगे। उन्हें शाकाहारी होने का फायदा बताएंगे और पश्चिमी सभ्यता से बचने के बार में भी जानकारी देंगे, जो टीवी चैनल और सोशल मीडिया के सहारे फैलाई जा रही है। 

ऐसे ही स्वयंसेवकों के एक ग्रुप ने बताया कि इस कार्यक्रम में लोगों को त्योहार पर कुर्ता पैजामा और साड़ी पहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि जन्मदिन पर केक काटना और मोमबत्ती बुझाना भारतीय संस्कृति नहीं है। 

इसके अलावा आरआरएस के स्वयंसेवक लोगों को ये भी बताएंगे कि घर पर परिवार के साथ समय बिताते समय भूलकर भी क्रिकेट और राजनीति की बातें न करें। 
 

बता दें कि इससे पहले भी आरआरएस इस तरह के आयोजन कर चुका है, उसके स्कूलों में सूर्य नमस्कार जैसे कार्यक्रमों का कई तबकों में विरोध भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed