{"_id":"5969e0564f1c1b937a8b4a9d","slug":"rss-will-guide-on-indian-ethics-and-values","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर बताएगा RSS- साड़ी पहनो, शाकाहारी बनो और मत करो क्रिकेट पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
घर-घर जाकर बताएगा RSS- साड़ी पहनो, शाकाहारी बनो और मत करो क्रिकेट पर चर्चा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 15 Jul 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या खाएं, क्या पहनें जन्मदिन कैसे मनाएं और समाज की सेवा कैसे करें... यह सभी बातें जल्द ही अपको सीखने को मिल सकती हैं RSS के कार्यक्रम में। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार परामर्श कार्यक्रम के तहत लोगों को इन सभी बातों के बारे में जानकारी दे रहा है। संघ ने यह कार्यक्रम इस साल अप्रैल में शुरू किया था।
इस कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवक लोगों के घर-घर जाएंगे और उन्हें शाकाहारी होने का फायदा बताएंगे। साथ ही भारतीय सभ्यता को भी लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। एक कार्यकर्ता ने बताया कि संघ इस कार्यक्रम को अगले आम चुनाव (लोकसभा चुनाव- 2019) तक चलाएगा।
संघ ने यह कदम गौरक्षा के नाम पर लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बाद उठाया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में भीड़ द्वारा हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन मामलों में सबसे आगे गौरक्षकों का नाम आता है।

लोगों को घर घर जाकर दी जाएगी जानकारी
rss
हिंदूस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार स्वयंसेवक, एक या दो स्वयंसेविकाओं के साथ घर-घर जाएंगे और लोगों को जागरुक करेंगे। उन्हें शाकाहारी होने का फायदा बताएंगे और पश्चिमी सभ्यता से बचने के बार में भी जानकारी देंगे, जो टीवी चैनल और सोशल मीडिया के सहारे फैलाई जा रही है।
ऐसे ही स्वयंसेवकों के एक ग्रुप ने बताया कि इस कार्यक्रम में लोगों को त्योहार पर कुर्ता पैजामा और साड़ी पहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि जन्मदिन पर केक काटना और मोमबत्ती बुझाना भारतीय संस्कृति नहीं है।
इसके अलावा आरआरएस के स्वयंसेवक लोगों को ये भी बताएंगे कि घर पर परिवार के साथ समय बिताते समय भूलकर भी क्रिकेट और राजनीति की बातें न करें।

बता दें कि इससे पहले भी आरआरएस इस तरह के आयोजन कर चुका है, उसके स्कूलों में सूर्य नमस्कार जैसे कार्यक्रमों का कई तबकों में विरोध भी हुआ था।