फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS seeks Hindutva with the development in UP

यूपी चुनाव में विकास के साथ हिंदुत्व भी चाहता है संघ

Sat, 05 Nov 2016 04:45 AM IST
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Sat, 05 Nov 2016 04:45 AM IST
विज्ञापन
RSS seeks Hindutva with the development in UP

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में संघ विकास के साथ-साथ हिंदुत्व से जुड़े मुद्दे को भी अहम स्थान दिलाना चाहता है। हैदराबाद में बीते महीने हुई अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देने के लिए संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की अगुवाई में हुई बैठक में पार्टी से पूछा गया है कि चुनाव में राम मंदिर सहित हिंदुत्व से जुड़े अन्य मुद्दों को किस प्रकार उठाया जाएगा। 

विज्ञापन

इस दौरान संघ ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में संस्कृत को हर हाल में अनिवार्य बनाने की भी शर्त रखी है। बैठक में संघ की ओर से भाजपा के प्रभारी कृष्ण गोपाल, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, संगठन महासचिव रामलाल, उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे और पर्यटन मंत्री महेश शर्मा के साथ-साथ संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बैठक में संघ ने साफ संकेत दिया कि खासतौर से यूपी विधानसभा चुनाव में वह लोकसभा चुनाव की तर्ज पर पूरी ताकत झोंकेगा।

महाराष्ट्र सदन में करीब एक घंटे की बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष पर किए जाने वाले आयोजनों, नई शिक्षा नीति, यूपी सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव, मोदी सरकार के गरीब कल्याण योजनाओं का राज्यों में क्रियान्वयन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिन राज्यों में संगठन मंत्रियों की नियुक्ति नहीं हुई है, उन राज्यों में तत्काल इनकी नियुक्ति का भी निर्देश दिया गया। बैठक में संघ ने यह भी जानना चाहा कि जिन राज्यों में गरीब कल्याण एजेंडे का क्रियान्वयन ठीक से नहीं हो रहा, उन राज्यों को इसके लिए राजी करने के लिए क्या किया जा रहा है।


सूत्रों ने बताया कि इस बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री शर्मा ने रामायण सर्किट के तहत अयोध्या में रामायण संग्रहालय बनाने संबंधी योजना की जानकारी दी। इसी दौरान होसबोेले ने विकास के मुद्दे को तो उचित बताया, मगर यह भी कहा कि चुनाव के दौरान अयोध्या सहित हिंदुत्व से जुड़े मुद्दे को उठाने की भी रणनीति तैयार की जानी चाहिए।

इस बैठक में शनिवार से राज्य में शुरू हो रही पार्टी की परिवर्तन यात्रा की भी जानकारी संघ से साझा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed