फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS Sarkaryawah Suresh Bhaiyyaji Joshi says country will become great by the efforts of the poor and common man

गरीब और आम आदमी के प्रयासों से ही महान बनेगा देश : भैयाजी जोशी

Sun, 27 Dec 2020 04:05 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नागपुर
एजेंसी, नागपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 27 Dec 2020 04:05 AM IST
विज्ञापन
RSS Sarkaryawah Suresh Bhaiyyaji Joshi says country will become great by the efforts of the poor and common man
आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि यदि गरीब और आम आदमी सशक्त होंगे तो देश विश्व गुरु बनने की राह पर आगे बढ़ेगा। जब आम आदमी की ताकत में वृद्धि होती है तो तभी देश वृद्धि करता है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 66वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भैयाजी ने कहा कि भारत की मजबूती और ताकत गरीब तबके और आम आदमी में निहित है। जब आम आदमी, गरीब और कमजोर तबका सशक्त होगा, तब हमारा देश विश्व गुरु बनने की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने अपील की कि देश के इस सपने को पूरा करने के लिए आम आदमी को पूरी क्षमता व ताकत के साथ देश के साथ खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन



नागपुर के स्मृति मंदिर रेशिमबाग में डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के महर्षि व्यास हाल में आयोजित सम्मेलन में देशभर के कार्यकारी सदस्य शामिल हुए। समारोह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर में 4,000 स्थानों पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे देश ने कोरोना महामारी के दौरान साहस और सामाजिक जिम्मेदारी दोनों को दिखाया। हमारा देश खाद्य, सुरक्षा, रक्षा, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि बेहतर हो रही है। हमारी युवा पीढ़ी देश को अमेरिका और चीन बनाने के लिए तत्पर है लेकिन हमें यह समझना होगा कि हमारे देश की अपनी विशेषताएं हैं जो भारत को अन्य देशों से अलग बनाती हैं और एक सकारात्मक शक्ति के साथ दुनिया के सामने पेश करती हैं। हमारी ताकत दूसरों पर अत्याचार करने के लिए नहीं है। हमारी शक्ति कमजोरों की रक्षा करना है।


उन्होंने कहा कि हमें मदद के लिए किसी के सामने झुकने की जरूरत नहीं है। भारत कभी किसी के सामने नहीं झुकेगा। हमें सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनना होगा। हमारा लक्ष्य विश्व गुरु बनने का है और हमें इस पर विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपना तभी साकार होता है जब आपके मन के अंदर अपने सपने को लेकर मजबूत विश्वास हो। इस अवसर पर एबीवीपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. छगन भाई पटेल, महामंत्री निधि त्रिपाठी, स्वागत समिति के चेयरमैन डॉ. संजीव चौधरी, स्वागत समिति की उपाध्यक्ष रितु चानेकर, प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर योगेश येनकर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed