फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS Sah Sarkaryawah Arun Kumar said Islamic rulers destroyed glorious temples social values in the country

RSS: अरुण ने कहा- इस्लामी शासकों ने मंदिर, विद्यापीठ तोड़े, यूरोपीय हमलावरों ने हिंदू मुक्त बनाने की कोशिश

Sun, 11 Dec 2022 05:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 05:53 AM IST
सार

देश इस्लामिक शासन से लड़ने में इसलिए सक्षम रहा, क्योंकि इसके ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार और सामाजिक व्यवस्था बरकरार थी। ईस्ट इंडिया कंपनी, डच, ब्रिटिश व पुर्तगाली ईसाई धर्म प्रचारकों से प्रेरित होकर आए।

विज्ञापन
RSS Sah Sarkaryawah Arun Kumar said Islamic rulers destroyed glorious temples social values in the country
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने शनिवार को कहा, इस्लामी शासकों ने देश में गौरवशाली मंदिरों, विद्यापीठों व सामाजिक मूल्यों को खत्म किया। यूरोपीय शासकों ने राष्ट्रीयता, सामाजिकता खत्म करने के साथ ही देश को हिंदू मुक्त बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


कुमार ने कहा, आजादी के 75 साल पूरे होने पर पिछले 1,000 साल के स्वतंत्रता संग्राम को याद करने के साथ ही यह जानना महत्वपूर्ण है कि देश इन हमलों से कैसे बचा। वह यहां संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी जे. नंद कुमार की पुस्तक ‘एसडब्ल्यूए : राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए संघर्ष’ का विमोचन कर रहे थे। कहा, देश इस्लामिक शासन से लड़ने में इसलिए सक्षम रहा, क्योंकि इसके ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार और सामाजिक व्यवस्था बरकरार थी। ईस्ट इंडिया कंपनी, डच, ब्रिटिश व पुर्तगाली ईसाई धर्म प्रचारकों से प्रेरित होकर आए। इन्होंने अपना दबदबा कायम करने की कोशिश, लेकिन उन्हें सख्त प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed