{"_id":"570ae9af4f1c1bb97ac810ca","slug":"rss-new-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय दशमी तक सामने आएगा संघ का नया गणवेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विजय दशमी तक सामने आएगा संघ का नया गणवेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 11 Apr 2016 05:32 AM IST
विज्ञापन
संघ का नया गणवेश विजयदशमी तक सामने आएगा। रविवार को रामनवमी के पूर्व शहर में हुए पथ संचलन में यह बात सामने आई। पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक अभी हाफ पैंट में ही नजर आए। बताया जा रहा है कि नए गणवेश के साथ श्रीराम मंदिर आंदोलन का भी आगाज किया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले दिनों संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति में गणवेश में परिवर्तन की घोषणा की गई थी। इसमें हाफ पैंट की जगह फुल पैंट लागू किया गया है। फुल पैंट का डिजाइन कैसा होगा, उसकी मोहरी कितनी होगी इसको लेकर संगठन में मंथन चल रहा है। कहा जा रहा है कि अभी इसमें समय लगेगा।
विज्ञापन
नव संवत्सर के आगमन पर पथ संचलन में जुटे स्वयं सेवकों ने भी कहा कि उन सभी को नए गणवेश का इंतजार है। संघ से जुड़े युवा इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। संघ पदाधिकारियों के अनुसार भूरे रंग की इस पैंट की डिजाइन के साथ कपड़ा कैसा होगा, इस पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि कपड़ा इस तरह हो जिसे सभी लोग आसानी से खरीद सकें और टिकाऊ भी हो। पूर्व क्षेत्र संघ चालक ईश्वरचंद्र गुप्त का कहना है कि संघ की अपनी कार्य पद्घति है, मंथन के बाद यह बात सामने आएगी।
अभी नया गणवेश आने में करीब छह महीने लग सकते हैं। संघ पदाधिकारी वासुदेव वासवानी ने बताया कि नए गणवेश आने तक सभी स्वयंसेवक पुराने गणवेश में ही कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।