फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS leaders and ADGP meet heated politics in kerala IPS officer had to give explanation

Kerala: RSS नेताओं और ADGP की मुलाकात से गरमाई सियासत, IPS अधिकारी को देना पड़ा स्पष्टीकरण

Sun, 29 Sep 2024 11:22 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 29 Sep 2024 11:22 PM IST
सार

Kerala: इन बैठकों को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी की सहयोगी सीपीआई और विपक्षी कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडिया की खबरों के अनुसार, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के करीबी रहे अजित कुमार ने इन मुलाकातों को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को स्पष्टीकरण दिया था।

विज्ञापन
RSS leaders and ADGP meet heated politics in kerala IPS officer had to give explanation
आरएसएस नेता राम माधव - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एम आर अजित कुमार और आरएसएस के शीर्ष नेता के बीच हुई निजी बैठक पर सियासत गरमा गई है। अब इस बैठक को लेकर एडीजीपी अजित कुमार की ओर से बयान सामने आया है। अजित कुमार ने कहा कि, उनके और आरएसएस नेता के बीच हुई बैठक में कुछ भी असमान्य नहीं था। 
विज्ञापन


दत्तात्रेय होसबोले और राम माधव सहित कई शीर्ष आरएसएस नेताओं के साथ बैठकों में अजित कुमार के साथ रहे जयकुमार ने कहा कि मुख्य सचिवों सहित कई आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) और आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों ने आरएसएस नेतृत्व के साथ निजी बैठकें की हैं। अजित कुमार की आरएसएस नेताओं के साथ मुलाकात ने केरल की राजनीति में विवाद पैदा कर दिया है। 
विज्ञापन


सीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण
इन बैठकों को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी की सहयोगी सीपीआई और विपक्षी कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडिया की खबरों के अनुसार, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के करीबी रहे अजित कुमार ने इन मुलाकातों को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को स्पष्टीकरण दिया था। जिसमें उन्होंने पिछले मई में त्रिशूर में आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले से मुलाकात की बात स्वीकार की थी और स्पष्ट किया था कि यह एक निजी मुलाकात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस नेता जयकुमार ने लिखी फेसबुक पर पोस्ट
हालांकि इस विवाद के सामने आने के बाद डीजीपी ने मामले की जांच शुरू की थी और उनकी निजी बैठकों के संबंध में कानून और व्यवस्था के प्रभारी अजितकुमार का बयान दर्ज किया था। आरएसएस नेता जयकुमार ने रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट कर लिखा था कि उन्हें टीवी चैनलों से पता चला कि डीजीपी कार्यालय ने कथित बैठकों की जारी जांच के संबंध में उन्हें नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस से जुड़े अपने काम के सिलसिले में उन्होंने कई हस्तियों से मुलाकात की है।


जयकुमार ने कहा कि, यह पहली बार नहीं है कि कोई एडीजीपी आरएसएस के किसी नेता से मिले हैं। मुख्य सचिवों सहित कई आईपीएस और आईएएस अधिकारियों ने आरएसएस नेतृत्व के साथ निजी बैठकें की हैं।  उन्होंने कहा कि आरएसएस के संपर्क प्रमुख के रूप में वे प्रमुख हस्तियों से मिलना जारी रखेंगे। जयकुमार ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आरएसएस संस्थापक केशव राव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed