फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS leader Hosabale says Ideological opposition is differnt thing but there shouldn't be personal hatred

RSS: 'वैचारिक विरोध अलग है, व्यक्तिगत नफरत नहीं होनी चाहिए'; दत्तात्रेय होसबाले ने किया दत्ताजी डिडोलकर को याद

Mon, 07 Aug 2023 01:13 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 07 Aug 2023 01:13 AM IST
सार

दत्ताजी को याद करते हुए दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि डिडोलकर ने सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे और अपनी विचारधारा से समझौता किए बिना दूसरों के विचारों का सम्मान किया। गौरतलब है कि डिडोलकर आरएसएस नेता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के संस्थापक सदस्य थे।
 

विज्ञापन
RSS leader Hosabale says Ideological opposition is differnt thing but there shouldn't be personal hatred
राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने लोगों से समाज में रहते हुए व्यक्तिगत नफरत से बचने की अपील की है। उन्होंने रविवार को कहा कि वैचारिक विरोध और असहमति अलग-अलग चीजें हैं। उन्होंने कहा कि जब हम समाज में रहते हैं तो हमें एक-दूसरे से दुश्मनी नहीं रखनी चाहिए, बल्कि मानवता और न्याय के सिद्धांतों के आधार पर सादा जीवन जीना चाहिए।

विज्ञापन


वे नागपुर में दत्ताजी डिडोलकर के जन्म शताब्दी समारोह के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने यह बातें कहीं। दत्ताजी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि डिडोलकर ने सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे और अपनी विचारधारा से समझौता किए बिना दूसरों के विचारों का सम्मान किया। गौरतलब है कि डिडोलकर आरएसएस नेता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के संस्थापक सदस्य थे।
विज्ञापन


अपने संबोधन में होसबाले ने कहा कि विचारधारा का विरोध किया जा सकता है। वैचारिक विरोध अलग बात है लेकिन समाज में व्यक्तिगत स्तर पर विरोध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के मजदूरों के अधिकारों के लिए काम करते समय कई कम्युनिस्ट नेताओं के साथ बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध थे। ये हमें संघ ने सिखाया है। वैचारिक विरोध एक अलग चीज है। असहमति हो सकती है। लेकिन, किसी ने भी हमें समाज में एक-दूसरे के प्रति नफरत के साथ रहना नहीं सिखाया है। दत्ताजी जैसे लोगों ने हमें यह विवेक और बड़ा दिल रखना सिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दिनों को भी याद किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed