फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS leader angry over Pakistan pm Imran khan speech in UN, said Rss means India

हम चाहते थे कि भारत और आरएसएस को एक रूप में देखा जाए, इमरान ने ऐसा ही किया: संघ

Sat, 28 Sep 2019 01:16 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 28 Sep 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
RSS leader angry over Pakistan pm Imran khan speech in UN, said Rss means India
आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल शर्मा - फोटो : PTI

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा आरएसएस को निशाना बनाए जाने के एक दिन बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि इमरान ने उसे निशाना बनाकर संघ और भारत को एक दूसरे का पर्याय बनाने का काम किया क्योंकि संगठन आतंकवाद के खिलाफ रहा है।

विज्ञापन


आरएसएस के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने एक समारोह में कहा कि इमरान खान ने आरएसएस के नाम को फैलाने का काम किया और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को अब यहीं नहीं रुकना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आरएसएस केवल भारत में है और भारत के लिए है। उसकी दुनिया में कहीं और शाखा नहीं है। पाकिस्तान हमसे क्यों गुस्से में है?’
विज्ञापन


गोपाल ने कहा, इसका अर्थ हुआ कि अगर वह संघ से नाराज हैं, तो भारत से भी नाराज हैं। आरएसएस और भारत एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि दुनिया भारत और आरएसएस को एक रूप में देखें, अलग अलग रूप में नहीं देखे। इमरान खान ने इस काम को बखूबी किया है और हम इसके लिए उन्हें बधाई देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे हमारे नाम का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग आतंकवाद के पीड़ित हैं, इसके खिलाफ हैं, वे अब समझने लगे हैं कि आरएसएस आतंकवाद के खिलाफ है और इसलिए खान आरएसएस पर निशाना बना रहे हैं।


इमरान ने कहा था- पीएम मोदी आरएसएस के सक्रिय सदस्य 

पकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने यूएन में अपने भाषण के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाए थे। इमरान ने आरएसएस की तुलना हिटलर से करते हुए कहा था कि वह मुस्लिमों के जातीय नरसंहार पर यकीन करता है। आरएसएस मन मुस्लिमों और ईसाइयों को लेकर नफरत है। इसी विचारधारा ने गांधी की हत्या की थी। मोदी आरएसएस के सक्रिय सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed