फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS chief said mechanized farming will not last long no side effects of ancient methods

Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख बोले, लंबे समय तक नहीं चलेगी मशीनीकृत खेती, प्राचीन तरीकों के साइड इफेक्ट नहीं

Mon, 20 Jun 2022 07:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Jun 2022 07:10 PM IST
सार

आरएएस प्रमुख ने कहा कि अनुसंधान और स्थानीय जानकारी के उपयोग में लचीलेपन पर ध्यान देना चाहिए। स्थानीय ज्ञान को अवैज्ञानिक बताकर अस्वीकार करना गलत है। आप इसकी जांच करने के बाद ही इसे अस्वीकार कर सकते हैं।

विज्ञापन
RSS chief said mechanized farming will not last long no side effects of ancient methods
मोहन भागवत - फोटो : PTI

विस्तार

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को खेती के जैविक और प्राचीन तरीकों पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह की स्थानीय जानकारी को जांचे बिना अवैज्ञानिक बताकर अस्वीकार करना गलत होगा। भागवत राष्ट्रीय पशु चिकित्सा विज्ञान अकादमी और महाराष्ट्र पशु और मत्स्य विज्ञान विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वार्षिक दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


भागवत ने कहा कि भारत की खेती और पशुपालन के तरीके सबसे पुराने हैं। आधुनिक विज्ञान के साइड इफेक्ट हैं लेकिन हमारे प्राचनी ज्ञान और तरीकों के साइड इफेक्ट नहीं हैं। 
विज्ञापन


आरएएस प्रमुख ने कहा कि अनुसंधान और स्थानीय जानकारी के उपयोग में लचीलेपन पर ध्यान देना चाहिए। स्थानीय ज्ञान को अवैज्ञानिक बताकर अस्वीकार करना गलत है। आप इसकी जांच करने के बाद ही इसे अस्वीकार कर सकते हैं, यदि यह सही नहीं है तो आप इसे अस्वीकार करने के लिए स्वतंत्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मशीनीकृत खेती लंबे समय तक नहीं चलेगी। आज भी 65 प्रतिशत किसान छोटी जोत पर खेती करते हैं और मशीनीकृत खेती उनके लिए बहुत फायदेमंद नहीं है। उर्वरक आदि के कारण वह कर्ज में  पड़ जता है और फिर आत्महत्या कर लेता है। वह स्थायी कृषि सिखाई जानी चाहिए जिसे वह समझ सकता है। 


भागवत ने कहा कि खेती की भारत केंद्रित पद्धति हमारे सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ा सकती है। देश 1700 ईसवी तक दुनिया में नंबर एक अर्थव्यवस्था थी। उन्होंने कहा कि हमारे पास कृषि अर्थव्यवस्था थी। उस समय उद्योग और वाणिज्य भी कृषि से संबंधित थे। हमें जीडीपी में वृद्धि हासिल करने के लिए भारत केंद्रित दृष्टिकोणा की आवश्यकता है। 

उन्होंने आगे कहा कि स्थिरता के लिए सार्वजनिक भागीदारी की आवश्यकता है क्योंकि सरकार सभी विभागों के लिए धन उपलब्ध कराने के लिए समृद्ध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed