{"_id":"5ea524138ebc3e90644a3f02","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-will-be-interacting-with-swayamsevak-through-youtube-and-facebook-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस प्रमुख भागवत आज कार्यकर्ताओं से यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से होंगे रूबरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरएसएस प्रमुख भागवत आज कार्यकर्ताओं से यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से होंगे रूबरू
Sun, 26 Apr 2020 11:32 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 26 Apr 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत कोविड-19 संकट के मद्देनजर मौजूदा स्थिति पर आज अपने कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। वह शाम 5:00 बजे देशभर के स्वयंसेवकों से यू-ट्यूब और फेसबुक के माध्यम से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार, संघ के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी आभासी मंच के माध्यम से इसके प्रमुख अपना भाषण देंगे। संघ ने एक ट्वीट में कहा कि भागवत 26 अप्रैल को शाम पांच बजे ‘वर्तमान स्थिति और हमारी भूमिका’ पर संबोधन देंगे।
विज्ञापन
संघ ने कहा कि आप सभी को परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के साथ इस सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। संघ के सूत्रों ने कहा कि यह संबोधन इस संकट से निपटने के उपायों पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन
वहीं, संघ के विभाग प्रचारक श्रीकृष्ण चंद्र ने बताया कि कोरोना वायरस और लॉकडॉन की चुनौती के बीच भारत ने दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, इसी सिलसिले में संघ प्रमुख रविवार शाम 5:00 से 6:00 के बीच फेसबुक यू-ट्यूब के माध्यम से बौद्धिक वर्ग में शिरकत करेंगे। संघ के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक इस आयोजन का सीधा प्रसारण देखेंगे।
दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे रविवार शाम 4:30 बजे #SanghKiBaat हैशटैग के साथ ट्वीट करें।