{"_id":"58e9f2f94f1c1bfc5c5b3e5d","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-says-violence-in-name-of-cow-protection-defames-cause","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत बोले-गौरक्षा के नाम पर ठीक नहीं हिंसा, पूरे देश में बने एक समान कानून","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भागवत बोले-गौरक्षा के नाम पर ठीक नहीं हिंसा, पूरे देश में बने एक समान कानून
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
Updated Sun, 09 Apr 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : ब्यूरो/ आगरा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि गाय संरक्षण के नाम पर हिंसा से गौरक्षा अभियान को ठेस पहुंचती है।
विज्ञापन
उन्होंने पूरे देश में बूचड़खानों को बंद करने के लिए भी कहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि गौरक्षा पर पूरे भारत के लिए एक समान कानून बने।
विज्ञापन
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक भागवत ने कहा, 'जटिलताओं के चलते इस कानून को बनाने में कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
भागवत ने कहा कि गौरक्षा के नाम पर कोई किसी को ठेस पहुंचाए, भद्दे कमेंट करे या हिंसा करना ठीक नहीं है। ऐसी घटनाओं से गौरक्षा अभियान को ठेस पहुंचती है।'