फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS chief Mohan Bhagwat says RSS does not support trolling on internet

RSS प्रमुख भागवत बोले-ट्रोलिंग का समर्थन नहीं करता संघ

Tue, 12 Sep 2017 06:48 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 12 Sep 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat says RSS does not support trolling on internet
मोहन भागवत - फोटो : SELF

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि उनका संगठन इंटरनेट पर ट्रोलिंग और आक्रामक व्यवहार का समर्थन नहीं करता। यह ‘स्तर से नीचे जाकर हमला’ करने जैसा है। वह 50 से अधिक मिशनों के राजनयिकों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


इस अवसर पर मौजूद प्रसार भारती के चेयरमैन ए सूर्यप्रकाश द्वारा किए गए ट्वीट्स के मुताबिक भागवत ने कहा, ‘ट्रोलिंग करना स्तरहीन है। हम इंटरनेट पर ट्रोलिंग और आक्रामक व्यवहार का समर्थन नहीं करते।’ इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भागवत ने राजनयिकों को संबोधित करने के साथ-साथ कई सवालों के जवाब भी दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि संघ किसी के साथ भेदभाव में विश्वास नहीं रखता। सूर्यप्रकाश द्वारा भागवत के हवाले से किए गए एक अन्य ट्वीट के मुताबिक, भेदभाव से मुक्त और एक देश व एक विश्व ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने राजनयिकों को बताया कि संघ स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 1.70 लाख सेवा कार्यों का संचालन करता है। भागवत ने राजनयिकों को सेवा कार्यों के बारे में जानकारी के लिए संबंधित जगहों का दौरा करने का भी न्योता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ भाजपा और भाजपा संघ को नहीं चलाती
भाजपा से संबंधों को लेकर भागवत ने दोहराया कि संघ पार्टी के मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करता। उधर, भाजपा के महासचिव राम माधव ने भागवत के हवाले से ट्वीट करते हुए कहा, संघ भाजपा को नहीं चलाता। भाजपा संघ को नहीं चलाती। स्वयंसेवकों के तौर पर हम बातचीत करते हैं, सलाह करते हैं, लेकिन स्वतंत्र रूप से काम करते हैं। वह पूर्व में संघ के मीडिया एवं जनसंपर्क विभाग के प्रमुख रहे हैं और इंडिया फाउंडेशन के निदेशक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed