फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS chief Mohan Bhagwat said that religion is the basic nature of India Sanatan Dharma is the Hindu nation

RSS: मोहन भागवत बोले- धर्म भारत का मूल स्वभाव, सनातन धर्म हिंदू राष्ट्र

Thu, 12 Jan 2023 01:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 01:19 AM IST
सार

मोहन भागवत ने कहा कि धर्म केवल एक पंथ, संप्रदाय या पूजा का एक रूप नहीं है। धर्म के मूल्य, यानी सत्य, करुणा, शुद्धता और तपस्या समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat said that religion is the basic nature of India Sanatan Dharma is the Hindu nation
मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि धर्म भारत का मूल स्वभाव है, और सनातन धर्म हिंदू राष्ट्र है। वह धर्मभास्कर सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारत के सत्व का हरण करने के लिए एक नई शिक्षा प्रणाली शुरू की और देश गरीब हो गया। भागवत ने कहा, धर्म इस देश का सत्व है। हिन्दू राष्ट्र जब भी उन्नति करता है, यह उस धर्म के लिए ही होता है। और अब यह ईश्वर की इच्छा है कि सनातन धर्म का उदय हो और इसलिए हिंदुस्तान का उत्थान निश्चित है। 
विज्ञापन


मोहन भागवत ने कहा कि धर्म केवल एक पंथ, संप्रदाय या पूजा का एक रूप नहीं है। धर्म के मूल्य, यानी सत्य, करुणा, शुद्धता और तपस्या समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि कई आक्रमणों के बावजूद, भारत दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक बना हुआ है क्योंकि यहां के लोगों ने धर्म के सत्व को बनाए रखा है। उन्होंने दावा किया कि भारत 1,600 वर्षों तक आर्थिक रूप से नंबर एक स्थान पर था और बाद में भी इसे पहले पांच देशों में स्थान मिला। भागवत ने कहा, लेकिन 1860 में, एक आक्रमणकारी (ब्रिटेन) ने सत्व के महत्व को समझा और उस सत्व को नष्ट करने के लिए एक नई शिक्षा प्रणाली की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed