{"_id":"58d1a84f4f1c1ba16e1a1439","slug":"rss-big-change-in-up-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ ने यूपी संगठन में किया बड़ा बदलाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संघ ने यूपी संगठन में किया बड़ा बदलाव
amamrujala.com-presented By:संदीप भट्ट
Updated Wed, 22 Mar 2017 03:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम लहराने के बाद संघ ने सूबे के अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कई प्रांत प्रचारकों को इधर से उधर किया गया है, तो कुछ जगह नए प्रांत प्रचारक बनाए गए हैं। समाज में मीडिया के बढ़ते प्रभाव को समझते हुए संघ ने अपने मीडिया विभाग का विस्तार किया है। राष्ट्रीय स्तर पर सह प्रचार प्रमुख की संख्या बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश के नरेंद्र ठाकुर को अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख बनाया है।
कोयंबटूर में संपन्न अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में संघ ने यूपी के प्रांत प्रचारकों के कामकाज में बदलाव करते हुए संजय को कानपुर का प्रांत प्रचारक बनाया है। उनके पास पहले अवध प्रांत का जिम्मा था। कौशल को कानपुर प्रांत का प्रचारक बनाया गया है।
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के प्रांत प्रचारक अभय को पदोन्नति देते हुए उनकी जगह अनिल को काशी का प्रांत प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा के सह प्रांत प्रचारक विजय कुमार को तरक्की देकर उन्हें सूबे का नया प्रांत प्रचारक बनाया गया है। यहां के प्रांत प्रचारक सुधीर कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर सेवा भारती के कामकाज में जोड़ा गया है।