फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS 100 year Vijayadashami celebration today, former President Ram Nath Kovind reaches Nagpur

RSS: नागपुर में संघ का शताब्दी वर्ष विजयदशमी उत्सव शुरू, मंच पर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और भागवत मौजूद

Thu, 02 Oct 2025 07:28 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 07:28 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) गुरुवार को विजयदशमी पर संगठन के शताब्दी वर्ष मना रहा है। संगठन के 100 साल पूरे होने पर नागपुर के रेशीमबाग स्थित संघ के मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
RSS 100 year Vijayadashami celebration today, former President Ram Nath Kovind reaches Nagpur
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का कार्यक्रम - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का विजयादशमी समारोह गुरुवार को नागपुर के रेशमबाग में हो रहा है। कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हैं। कोविंद बुधवार को ही नागपुर पहुंच गए थे।

विज्ञापन


बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नागपुर पहुंचने के बाद दीक्षाभूमि गए, जहां संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था। पूर्व राष्ट्रपति ने दीक्षाभूमि पर प्रार्थना की। कोविंद बृहस्पतिवार को यहां आरएसएस की विजयादशमी रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर संघ के शताब्दी वर्ष समारोह का भी आयोजन होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देश भर में एक लाख से ज्यादा ‘हिंदू सम्मेलनों’ समेत कई कार्यक्रमों की योजना बनायी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RSS 100 Years: राष्ट्र को दृढ़, संगठित और चरित्रवान बनाने का शताब्दी पर्व; ताकि सार्थक हो स्वतंत्रता
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शुरुआत दो अक्टूबर को यहां संगठन के मुख्यालय में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के वार्षिक विजयादशमी संबोधन से होगी। केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में 17 लोगों की उपस्थिति में विजयादशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की थी। 17 अप्रैल, 1926 को हुई एक बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाम तय किया गया था। संघ का पहला पथ संचलन 1926 में पहले विजयादशमी उत्सव के दिन प्रारंभ हुआ था।

21 हजार से अधिक गणवेशधारी स्वयंसेवक महोत्सव में लेंगे हिस्सा
इस वर्ष शताब्दी वर्ष होने के कारण पिछले वर्षों की तुलना में तीन गुना ज़्यादा यानी लगभग 21 हज़ार स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में विजयदशमी समारोह में हिस्सा लेंगे। 1995 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव नागपुर के रेशमबाग मैदान में मनाया जाता रहा है। इससे पहले यह उत्सव कस्तूरचंद पार्क में आयोजित होता था। इस कार्यक्रम में घाना, थाईलैंड, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका आदि देशों के लगभग 50 से 60 प्रतिनिधि उपस्थित रहने की संभावना है।


ये भी पढ़ें: शाखा से वैचारिक वटवृक्ष तक का सफर: विजयदशमी पर पांच स्वयंसेवकों के साथ की गई थी संघ की स्थापना, 100 साल बाद...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed