फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RS polls: Kamal Haasan, five others from Tamil Nadu set to be elected unopposed

RS Polls: तमिलनाडु से कमल हासन और पांच अन्य उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय; किस दल से कौन बनेगा सांसद?

Tue, 10 Jun 2025 07:35 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 10 Jun 2025 07:35 PM IST
सार

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके के तीन प्रत्याशियों समेत पांच अन्य उम्मीदवारों का राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित तय है। इसमें कमल हासन, पी विल्सन, एसआर शिवलिंगम और राजथी, आईएस इनबादुरई और एम धनपाल शामिल हैं।

विज्ञापन
RS polls: Kamal Haasan, five others from Tamil Nadu set to be elected unopposed
संसद भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता-राजनेता कमल हासन और तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके के तीन प्रत्याशियों समेत पांच अन्य का राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। उनके नामांकन मंगलवार को स्वीकार किए जाएंगे। विधानसभा सचिवालय के रिटर्निंग ऑफिसर/अतिरिक्त सचिव के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मक्कल नीति मैयम के संस्थापक कमल हासन, डीएमके प्रत्याशियों पी विल्सन, एसआर शिवलिंगम और राजथी व आईएस इनबादुरई और एम धनपाल (दोनों एआईएडीएमके) के नामांकन मंगलवार को जांच के लिए लिए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pralhad Joshi: केंद्रीय मंत्री ने यूपीए सरकार से की PM मोदी की तुलना, कहा- नीतिगत पक्षाघात समाप्त किया
विज्ञापन


पहली बार राज्यसभा के लिए चुने जाएंगे कमल हासन
राज्य में राज्यसभा चुनाव के लिए सात निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। वहीं उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार किए जाने के साथ ही अब उनका राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। डीएमके के प्रत्याशी पी. विल्सन लगातार एक कार्यकाल के लिए राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि कमल हासन की प्रतिनिधि सभा में यह पहली पारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 के विधानसभा चुनाव में कमल हासन को मिली थी हार
बता दें कि, कमल हासन को कोयंबटूर दक्षिण में 2021 के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था और वे भाजपा महिला मोर्चा प्रमुख वनथी श्रीनिवासन से हार गए थे। वे पिछले साल डीएमके के नेतृत्व वाले ब्लॉक में शामिल हुए थे। डीएमके के सहयोगी के रूप में, कमल हासन के नेतृत्व वाली एमएनएम को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच बनी सहमति के अनुसार राज्यसभा की एक सीट आवंटित की गई थी। कमल हासन ने पिछले साल के संसदीय चुनाव में डीएमके गठबंधन के लिए प्रचार किया था।

यह भी पढ़ें - Bengal: ममता ने पहलगाम हमले को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, कहा- सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही सरकार

जुलाई में सेवानिवृत्त होंगे कुल छह राज्यसभा सदस्य
तमिलनाडु के छह राज्यसभा सदस्य, जिनमें डीएमके सहयोगी एमडीएमके के शीर्ष नेता वाइको और पीएमके के अंबुमणि रामदास शामिल हैं, 24 जुलाई, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं और चुनाव आयोग ने पिछले महीने तमिलनाडु से उच्च सदन के लिए चुनावों की घोषणा की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed