{"_id":"6848224a1f524ee744020d03","slug":"mamata-slams-centre-over-pahalgam-terror-attack-claims-bjp-failed-to-ensure-national-security-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: ममता ने पहलगाम हमले को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, कहा- सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: ममता ने पहलगाम हमले को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, कहा- सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही सरकार
Tue, 10 Jun 2025 05:49 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 10 Jun 2025 05:49 PM IST
सार
West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार देश की सुरक्षा में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने सैनिकों की वीरता की सराहना की, लेकिन साथ ही आरोप लगाया कि बीजेपी उसका राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश की जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम रही है, इसलिए उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।
ममता बनर्जी ने इस हमले को केंद्र की 'पूरी तरह की विफलता और लापरवाही' का नतीजा बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हमला हुआ, उस समय वहां पर सुरक्षाकर्मी क्यों मौजूद नहीं थे? इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।
ये भी पढ़ें: Samwad 2025: रक्षा मंत्री बोले- अपने लक्ष्य में कभी कामयाब नहीं हुआ आतंकवाद, इतिहास ने बार-बार साबित किया
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा में बोल रही थीं, जहां सशस्त्र बलों की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। हालांकि, प्रस्ताव में 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे किसी शब्द का जिक्र नहीं था, लेकिन इस सैन्य कार्रवाई की प्रशंसा की गई।
उन्होंने पूछा, जब हमला हुआ, तो उस जगह पर कोई सुरक्षा बल या पुलिसकर्मी क्यों नहीं था? ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि भारत के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को नियंत्रण में लेने का मौका था, जब भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव की स्थिति बनी थी।
ये भी पढ़ें: Samwad 2025: 'हमने उनका धर्म पूछकर नहीं, उनका कर्म देखकर मारा..', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह
उन्होंने कहा, हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करते। आतंकवाद का कोई धर्म, जाति या पंथ नहीं होता। साथ ही उन्होंने मांग की कि पहलगाम हमले के पीछे जो भी आतंकी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। ममता बनर्जी ने फिर दोहराया कि भाजपा (सरकार) को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वह देश की सुरक्षा करने में असफल रही है। उन्होंने सेना की वीरता की तारीफ करते हुए कहा, आतंकियों को सबक सिखाना जरूरी था और हम अपनी सेना की वीरता को सलाम करते हैं।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सेना की बहादुरी का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है, खासकर चुनावों के मद्देनजर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी केवल अपनी खुद की ब्रांडिंग और प्रचार में लगे रहते हैं, जबकि देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने में उनकी सरकार विफल रही है।

Speaking on resolution on #OperationSindooor in State Assembly, West Bengal CM Mamata Banerjee said, "We do not support terrorism in any way. In Pahalgam, tourists lost their lives. We condemn this incident. Three people from West Bengal lost their lives...Bengal is the only… pic.twitter.com/VRcltOPfCP
— ANI (@ANI) June 10, 2025
उन्होंने पूछा, जब हमला हुआ, तो उस जगह पर कोई सुरक्षा बल या पुलिसकर्मी क्यों नहीं था? ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि भारत के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को नियंत्रण में लेने का मौका था, जब भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव की स्थिति बनी थी।
ये भी पढ़ें: Samwad 2025: 'हमने उनका धर्म पूछकर नहीं, उनका कर्म देखकर मारा..', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह
उन्होंने कहा, हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करते। आतंकवाद का कोई धर्म, जाति या पंथ नहीं होता। साथ ही उन्होंने मांग की कि पहलगाम हमले के पीछे जो भी आतंकी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। ममता बनर्जी ने फिर दोहराया कि भाजपा (सरकार) को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वह देश की सुरक्षा करने में असफल रही है। उन्होंने सेना की वीरता की तारीफ करते हुए कहा, आतंकियों को सबक सिखाना जरूरी था और हम अपनी सेना की वीरता को सलाम करते हैं।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सेना की बहादुरी का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है, खासकर चुनावों के मद्देनजर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी केवल अपनी खुद की ब्रांडिंग और प्रचार में लगे रहते हैं, जबकि देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने में उनकी सरकार विफल रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन