फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rs 9 crore seized from all over the country

देशभर में छापेमारी के दौरान नौ करोड़ रुपये जब्त

Wed, 14 Dec 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/एजेंसी/ दिल्ली/चंडीगढ़/बंगलूरू/छत्तीसगढ़/गोवा/मुंबई
ब्यूरो/एजेंसी/ दिल्ली/चंडीगढ़/बंगलूरू/छत्तीसगढ़/गोवा/मुंबई Updated Wed, 14 Dec 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
Rs 9 crore seized from all over the country
- फोटो : Demo Pic

नोटबंदी के बाद पुलिस व जांच एजेंसियों की ओर से की जा रही कार्रवाई में नए व पुराने नोटों के जब्त होने का सिलसिला बरकरार है। बुधवार को दिल्ली से 3.25 करोड़, चंडीगढ़ से 2.19 करोड़, बंगलूरू से 2.25 करोड़, गोवा से करीब एक करोड़ और छत्तीसगढ़ से 13.93 लाख रुपये जब्त किए गए। इस तरह देश के विभिन्न स्थानों से करीब नौ करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने करोल बाग में एक होटल में छापा मारकर पांच लोगों के पास से 3.25 करोड़ रुपये बरामद किए। दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) रविंद्र यादव ने कहा कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच और आयकर अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से की गई। पूछताछ में पता चला है कि यह पैसा मुंबई के हवाला ऑपरेटरों का है।
विज्ञापन


दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंडीगढ़ में कपड़ा व्यवसायी के परिसर व कुछ अन्य स्थानों से 2.19 करोड़ रुपये बरामद किए। चंडीगढ़ के पुलिस उप अधीक्षक (मध्य) राम गोपाल ने कहा कि ईडी के साथ सेक्टर 22 में इंद्रपाल महाजन के घर छापा मार 2.19 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की।’ इसमें डेढ़ करोड़ रुपये के पुराने नोट जबकि 61.35 लाख रुपये के नए नोट बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर अधिकारियों की टीम पर छोड़े कुत्ते

Rs 9 crore seized from all over the country

आयकर विभाग ने राजधानी पणजी में एक व्यक्ति के पास से 67.98 लाख रुपये की नकदी जब्त की। यह रकम दो हजार रुपये के नोट के रूप में थी। जबकि पुलिस ने राज्य के केलनगुटे गांव में कार सवार तीन लोगों से 24 लाख रुपये मूल्य की नकदी नए नोटों में बरामद की गई हैं। पुलिस इंस्पेक्टर जिवबा दालवी ने बताया कि ये लोग उस गिरोह में शामिल थे जो 40 प्रतिशत कमीशन पर काले धन को वैध बनाने की कोशिश कर रहा है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पुलिस ने छापा मारकर एक व्यापारी से करीब 14 लाख रुपये के नोट जब्त किए। रायगढ़ सिटी कोतवाली के थानेदार सुशांतो बनर्जी ने बुधवार को बताया कि छापे में नए और पुराने नोट के साथ अलग-अलग नामों के 17 एटीएम कार्ड, 40 पास बुक, आधार कार्ड और पहचान पत्र भी बरामद किया गया है।

कर्नाटक के यशवंतपुर में एक फ्लैट पर छापा मारने गई आयकर अधिकारियों की टीम पर खूंखार कुत्ते छोड़े गए। फ्लैट देखभाल कर रही वृद्ध महिला ने अधिकारियों के साथ असहयोग करते हुए कुत्तों को बांधने से इनकार दिया। अंतत: अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से फ्लैट में प्रवेश किया। विभाग ने यहां एक कमरे से 2.89 करोड़ रुपये जब्त किए जिसमें 2.25 करोड़ रुपये दो हजार रुपये के नए नोट के रूप में थे।

नोटबंदी के बाद हवाईअड्डों से 70 करोड़ नकदी, 170 किलो सोना जब्त

Rs 9 crore seized from all over the country

एजेंसी/मुंबई।  नोटबंदी के बाद देश भर के हवाईअड्डों से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) 70 करोड़ रुपये से अधिक नकदी और 170 किलों से अधिक सोना जब्त किया है। यह जानकारी सीआईएसएफ के महानिदेशक ओपी सिंह ने बुधवार को दी।

सिंह ने कहा, ‘हमने 70 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। नोटबंदी के बाद से देश के विभिन्न हवाईअड्डों पर 170 किलोग्राम से ज्यादा सोना बरामद किया गया है।’ बरामद नकदी में नए नोटों के शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘दोनों (नए और पुराने) तरह के नोट इसमें शामिल थे लेकिन अधिकतर नोट नए ही थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed