Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rs 7 crore looted from ATM cash van in Bangalore by posing as RBI officials

Bangalore ATM Van: बंगलूरू में 7 करोड़ की दिनदहाड़े लूट, RBI अधिकारी बनकर ATM कैश वैन रुकवाई, फिर जो हुआ...

Thu, 20 Nov 2025 01:36 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: लव गौर Updated Thu, 20 Nov 2025 01:36 AM IST
सार

Bangalore ATM Van: बंगलूरू में फर्जी आरबीआई अधिकारी बनकर कुछ बदमाशों ने कैश वैन रुकवा ली, जिसके बाद कागज जांच करने के नाम पर 7 करोड़ लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
 

विज्ञापन
Rs 7 crore looted from ATM cash van in Bangalore by posing as RBI officials
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में बुधवार (19 नवंबर) को एक सनसनीखेज वारदात में सरकारी स्टिकर लगी कार में आए बदमाशों ने खुद को आरबीआई अधिकारी बताकर एटीएम कैश वैन को रोक लिया। इसके बाद कागज जांचने के नाम पर करीब 7 करोड़ रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पूरी घटना अशोक पिलर के पास उस समय हुई, जब सीएमएस कंपनी का वाहन जेपी नगर स्थित बैंक शाखा से पैसे लेकर एटीएम में डालने जा रहा था। पुलिस ने शुरुआत में बताया था कि बदमाशों ने खुद को आयकर अधिकारी बताया था।
विज्ञापन


शहर में संभवत: इस तरह की यह पहली घटना
कर्नाटक के गृह मंत्री एच परमेश्वर ने कहा कि बंगलूरू में शायद ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भारत सरकार का स्टिकर लगी एक कार में कुछ लोग आए और उन्होंने नकदी वाहन को यह कहते हुए रोक लिया कि वे दस्तावेजों की जांच करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संदिग्धों ने वैन के कर्मचारियों को नकदी सहित अपनी कार में जबरन बैठा लिया। उन्होंने बताया कि वे कथित तौर पर डेयरी सर्कल की ओर गए जहां उन्होंने कर्मचारियों को उतार दिया और नकदी लेकर भाग गए, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग सात करोड़ रुपये है।



50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच
वाहन के रास्ते का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं गृह मंत्री परमेश्वर ने आश्वासन दिया कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए शहर के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने कहा कि यह घटना बुधवार दोपहर सिद्धपुरा थाना क्षेत्र में हुई।

ये भी पढ़ें: Bangalore: मंदिर में जाने के पांच मिनट बाद ही चोरी हो गए 16,000 के जूते, गुस्साए इंजीनियर ने दर्ज कराई शिकायत

शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल
उन्होंने कहा कि "पूरे शहर में नाकाबंदी है, हम अपना प्रयास कर रहे हैं। हमने कई टीमें बनाई हैं, हमारी टीमें पूरे शहर में फैली हुई हैं। हमारी टीमें जमीनी स्तर पर मौजूद हैं, साथ ही विभिन्न तकनीकी शाखाओं के तहत नियंत्रण कक्ष में भी मौजूद हैं। हम जल्द से जल्द मामले का पता लगाने की कोशिश करेंगे। दो डीसीपी और एक संयुक्त आयुक्त मामले पर काम कर रहे हैं।" प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सीएमएस कैश वैन से पैसे को जबरन एक वाहन में डाला गया और ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed