फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rs 6000 crore additional allocation to MNREGA

मनरेगा को 6,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त आवंटन

Wed, 16 Jan 2019 02:29 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 16 Jan 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Rs 6000 crore additional allocation to MNREGA
mnrega

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के  लिए सरकार ने 6,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त आवंटन कर दिए। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2018-19 में मनरेगा के लिए 61,084 करोड़ रुपये आवंटित हो गए, जो किसी भी वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा है। हाल में देश के 90 सांसदों समेत समाज के हर तबके से जुड़े 250 लोगों ने प्रधानमंत्री को मनरेगा के फंड में किल्लत पर चिंता जताते हुए पत्र लिखा था। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने मनरेगा के लिए अतिरिक्त 6,084 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2018-19 के लिए कुल 61,084 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन


पिछले चार साल में सरकार ने गरीबों के लिए मनरेगा को स्थायी आजीविका संसाधन में बदलने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मंत्रालय के मुताबिक साल 2014-15 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद 29.94 लाख कार्य पूरे हुए थे, जो अब बढ़कर 61.9 लाख पहुंच गए हैं। वहीं, साल 2014-15 के दौरान 26.85 फीसदी लाभार्थियों को 15 दिन के भीतर भुगतान हुआ था। यह आंकड़ा अब बढ़कर 91.82 फीसदी पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


1 जनवरी तक हो चुका था 99 फीसदी फंड का इस्तेमाल

साल 2014-15 के दौरान योजना के लिए 37,588 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे। वहीं, इस बार वित्तीय वर्ष के खत्म होने के तीन महीने पहले ही 1 जनवरी को 99 फीसदी फंड का इस्तेमाल हो चुका था। इसी को देखते हुए 250 जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर योजना को मजबूत करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करने का आग्रह किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed