{"_id":"58abde944f1c1b9954b23d9d","slug":"rs-1-000-note-to-be-back-in-new-colour-and-design","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 रुपये का नया नोट लाने की तैयारी शुरू! ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
1000 रुपये का नया नोट लाने की तैयारी शुरू!
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जित पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार ने एक हजार रुपये का नया नोट मार्केट में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक हजार रुपये के नए नोटों की छपाई भी शुरू हो गई है। नए नोट आने के बाद मार्केट में 500 और 1000 रुपये के दोनों नोट चलन में आ जाएंगे। गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा के तहत 500 और 1000 रुपये के नोटों को अमान्य करार दिया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजर्व बैंक की योजना 500 और 1000 रुपये के नए नोटों को एक साथ लाने की थी, लेकिन मार्केट में पहले 2000 रुपये का नोट आ जाने के बाद मची हलचल को देखते हुए शीर्ष बैंक ने 500 रुपये के नए नोट को जल्दी ही बाजार में उतार दिया। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि 1000 रुपये का नया नोट मार्केट में कब आएगा।
आरबीआई ने 2000 और 500 रुपये के नए नोटों को नए कलर और डिजाइन में जारी किया है। इनमें नए नोटों पर मंगलयान और स्वच्छ भारत अभियान को भी दर्शाया गया है। नोटबंदी के बाद 15.44 लाख करोड़ करेंसी को रिप्लेस करने के लिए नए नोट मार्केट में उतारे गए।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक 2000 और 500 रुपये के नए नोटों में अभी तक 9.92 लाख करोड़ में मार्केट में आए हैं। हालांकि रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर आर. गांधी ने 8 फरवरी को कहा था कि इस मुद्दे पर रिजर्व बैंक ने अभी तक कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।
20 फरवरी 2017 के बाद लोग अब अपने खाते से साप्ताहिक रूप से 50 हजार रुपये की राशि निकाल सकते हैं, जबकि पहले यह राशि 24 हजार रुपये थी। 13 मार्च के बाद सभी तरह की निकासी पर लगे प्रतिबंध हट जाएंगे।