फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RRB Group D Exam: Crashed website as soon as the link was released

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा: लिंक जारी करते ही क्रैश हुई वेबसाइट

Sun, 09 Sep 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Sep 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
RRB Group D Exam: Crashed website as soon as the link was released

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि, परीक्षा शिफ्ट और परीक्षा शहर जानने के लिए लॉगिन लिंक जारी कर दिए हैं। परीक्षा 17 सितंबर को होनी है पर, आरआरबी के लिंक सक्रिय करने के बाद अधिकांश वेबसाइटों ने क्रैश करना शुरू कर दिया है। लिंक क्लिक करने पर या तो वेबसाइट क्रैश है या फिर नोट रिस्पोंडिंग आ रहा है। 

विज्ञापन


आरआरबी ने आज शाम 6 बजे फिर से वेबसाइट खोली। लिंक चालू होने पर उम्मीदवार अब फिर से लॉगिन कर सकते हैं। जब यूजर्स ने लिंक खोला तो वेबसाइट पर कुछ देर बाद पुन: प्रयास करें लिखा आया। वेबसाइट क्रैश होने के बाद आरआरबी ने लॉगिन समय बदलकर शाम छह बजे कर दिया था। आरआरबी ने नया लॉगिन समय 9-9-2018 शाम छह बजे से 14-9-2018 रात 11.55 बजे तक निश्चित किया है। 
विज्ञापन


आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट ने बताया कि लाइव जानकारी वाला लिंक 17 सितंबर 2018 के 14:00 बजे से 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2018 तक निर्धारित उम्मीदवारों के लिए लाइव होगा। रिपोर्ट के अनुसार, ग्रुप डी परीक्षा के लिए एक करोड़ से अधिक आवेदकों ने पंजीकरण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed