{"_id":"679f8fc27aaf180c9108e90a","slug":"row-over-saraswati-puja-continues-in-kolkata-college-minister-bratya-basu-faces-student-protest-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: कॉलेज में सरस्वती पूजा न करने को लेकर मंत्री का घेराव, छात्राएं बोलीं- मिल रही दुष्कर्म की धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवाद: कॉलेज में सरस्वती पूजा न करने को लेकर मंत्री का घेराव, छात्राएं बोलीं- मिल रही दुष्कर्म की धमकी
Sun, 02 Feb 2025 09:01 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 02 Feb 2025 09:01 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस सांसद माला रॉय के साथ आए बसु जब विधि महाविद्यालय परिसर में पहुंचे और छात्राओं से मिले तो वहां मौजूद छात्राओं ने 'हमें न्याय चाहिए' के नारे लगाए।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु
- फोटो : ani
विस्तार
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु को रविवार को कोलकाता के एक कॉलेज के छात्रों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। छात्रों के एक समूह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) के एक नेता के नेतृत्व में बाहरी लोगों ने उन्हें संस्थान परिसर में सरस्वती पूजा आयोजित करने पर धमकी दी है।
विज्ञापन
स्थानीय तृणमूल कांग्रेस सांसद माला रॉय के साथ आए बसु जब विधि महाविद्यालय परिसर में पहुंचे और छात्राओं से मिले तो वहां मौजूद छात्राओं ने 'हमें न्याय चाहिए' के नारे लगाए। कई छात्राएं मंत्री के सामने रो पड़ीं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज में प्रवेश करते समय उन्हें कुछ बाहरी लोगों ने हमला करने और दुष्कर्म करने की धमकी दी गई। शिक्षा मंत्री ने छात्रों से कहा, मैं आपसे बात करने के लिए यहां आया हूं। कोई भी आपको मजबूर नहीं करेगा, आपको आतंकित नहीं करेगा या आपको धमकाएगा नहीं। अगर किसी ने कोई धमकी दी है, तो हम उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। मामला 29 जनवरी को उस समय तूल पकड़ गया, जब विधि महाविद्यालय की छात्राओं ने आरोप लगाया कि पूर्व छात्र साबिर अली के नेतृत्व वाले टीएमसीपी के सदस्यों ने उन्हें महाविद्यालय परिसर में पूजा आयोजित करने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने पुलिस सुरक्षा में पूजा कराने का दिया था आदेश
जोगेशचंद्र लॉ कॉलेज परिसर में पूजा के आयोजन को लेकर छात्रों के दो समूहों के बीच हुए विवाद के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा में पूजा के आयोजन का आदेश दिया था।
विज्ञापन