फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Row over Odisha CM's private secy's helicopter rides

ओडिशा: मुख्यमंत्री पटनायक के निजी सचिव के हेलीकॉप्टर दौरों पर छिड़ा विवाद, आमने-सामने आए बीजद और भाजपा

Sun, 03 Sep 2023 11:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Sep 2023 11:06 PM IST
सार

Odisha: ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद और विपक्षी भाजपा के बीच अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वी के पांडियन के हेलीकॉप्टर दौरों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

विज्ञापन
Row over Odisha CM's private secy's helicopter rides
निजी सचिव वीके पांडियन के साथ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद और विपक्षी भाजपा के बीच अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वी के पांडियन के हेलीकॉप्टर दौरों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

विज्ञापन

 

भाजपा ने आरोप लगाया है कि अब तक इन दौरों पर सरकारी खजाने से 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि बीजद ने इस दावे को खारिज करते हुए भगवा पार्टी पर संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए ओडिशा के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता अनिल बिस्वाल ने शनिवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि पांडियन के दौरों पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि पांडियन ने अलग-अलग मौकों पर बीजद के दो नेताओं के विवाह समारोह और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया था। उन्होंने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री के निजी सचिव निजी समारोहों में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं के हकदार हैं। 
 

विज्ञापन

वहीं, बीजद के वरिष्ठ नेता और ओडिशा के वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री टुकुनी साहू ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांडियन की यात्राओं के दौरान विभिन्न समस्याओं के समाधान से परेशान है।
 

यह आरोप लगाते हुए कि विपक्ष पांडियन की हेलीकॉप्टर यात्राओं पर खर्च किए गए धन के बारे में गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, मंत्री ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि अलग-अलग लोग पांडियन के हेलीकॉप्टर खर्च पर अलग-अलग आंकड़ों का जिक्र कर रहे हैं।
 

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति ने दावा किया कि पांडियन के दौरों पर 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि दूसरे ने दावा किया कि यह 500 करोड़ रुपये है। मंत्री ने दावा किया कि राज्य के मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों द्वारा हेलीकॉप्टर की सवारी पर पिछले पांच वर्षों में केवल 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
 

उन्होंने कहा, 'यह एक साल में औसतन 10 करोड़ रुपये से 12 करोड़ रुपये खर्च होता है। मैं इस संबंध में विस्तृत जानकारी अगले विधानसभा सत्र में रखूंगा।' उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की कि वे पांडियन के हेलीकॉप्टर दौरों पर 'लोगों को गुमराह' करना बंद करें।' 
 

मंत्री के बयान का जवाब देते हुए भाजपा विधायक कुसुम टेटे ने भी ट्विटर पर लिखा कि क्या पांडियन ने निजी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया था। 
 

इस बीच, ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा ने रविवार को पटनायक और पांडियन पर तीखा हमला बोला और उन पर राज्य में लोकतांत्रिक मानदंडों को नष्ट करने का आरोप लगाया। मिश्रा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने सरकार को अपने निजी सचिव को लीज पर दे दिया है। उन्होंने कहा, '2024 के चुनावों के बाद नवीन पटनायक सत्ता से बेदखल हो जाएंगे।' उन्होंने कहा कि अगले चुनाव ओडिशा में बीजद के कुशासन को खत्म करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed