{"_id":"580590b64f1c1bac2d7034cd","slug":"rohit-vemula-new-video-viral-before-his-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामने आया रोहित वेमुला का नया वीडियो, खुद को बता रहा था दलित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सामने आया रोहित वेमुला का नया वीडियो, खुद को बता रहा था दलित
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 08:32 AM IST
विज्ञापन
रोहित वेमुला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर रहे रोहित वेमुला के केस में फिर से एक नया मोड़ आ गया है। सोमवार को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित वेमुला खुद को दलित बता रहा है। बताते चलें कि एक दिन पहले ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से बनाई गई में कमेटी ने रोहित को दलित नहीं बताया था।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है रोहित अपने दलित होने की पुष्टि कर रहा है। रोहित कहता है, 'जय भीम। मैं रोहित वेमुला, गुंटूर जिले का रहने वाला दलित हूं। मैंने साल 2010 में इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। यूनिवर्सिटी ने 5 दलित छात्रों के निलंबित करने का निर्णय लिया है। हमें दी गई नोटिस में लिखा गया है कि हॉस्टल, अध्ययन केंद्र और दूसरे सार्वजनिक स्थलों पर हमारी मौजूदगी आपराधिक मानी जाएगी।'
रोहित वेमुला ने वीडियो में आगे कहा है, मैंने एमएससी जैव प्रोद्योगिकी के एक छात्र के रूप में यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। हालांकि, इसके बाद सामाजिक मुद्दों को देखते हुए उसने समाजशास्त्र विभाग में एडमिशन ले लिया था।'

दलित होने के बावजूद सामान्य श्रेणी में लिया था एडमिशन
रोहित वेमुला
रोहित वेमुला ने इस वीडियो में आगे कहा है कि दलित होने के बावजूद उसने सामान्य श्रेणी में एडमिशन लिया था। एबीवीपी के साथ अपने रिश्तों पर रोहित ने कहा कि साल 2012 में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उसके खिलाफ एक मामला दर्ज करवाया था, जिसमें उसे दो दिन हवालात में भी रहना पड़ा था।
इस वीडियो को रोहित के दोस्त प्रभाकर द्वारा फेसबुक अभियान के लिए 5 से 10 जनवरी के बीच वेलिवाडा में बनाया गया था। रोहित के दोस्तों का कहना है कि वीडियो सभी सरकारों और उनके आत्महत्या के प्रति सवाल उठाने वाले लोगों के लिए एक जवाब है।