फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rohingya Row Anurag Thakur Slam arvind kejriwal Aap Home Ministry Clears facts Delhi hardeep Puri Updates

Rohingya Row: अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही 'आप'

Thu, 18 Aug 2022 07:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 18 Aug 2022 07:52 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि गृह मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को भारत का नागरिक नहीं माना जाएगा। उन्हें वापस भेज दिया जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन
Rohingya Row Anurag Thakur Slam arvind kejriwal Aap Home Ministry Clears facts Delhi hardeep Puri Updates
अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यहां रहने वाले और अवैध प्रवासी रोहिंग्या को मुफ्त पानी, बिजली, राशन दिया जाता है। अब उन्हें दिल्ली सरकार फ्लैट भी देगी। उन्होंने फिर झूठ बोला है। रेवड़ी बांटी है। अरविंद केजरीवाल डिटेंशन सेंटर क्यों नहीं तैयार कर पाए। क्या CM जागेंगे और जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या को बाहर करने की प्रक्रिया जारी है। गृह मंत्रालय ने भी स्थिति साफ कर दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और जैसा कि हमने पहले कहा है कि अवैध अप्रवासियों को यहां आश्रय नहीं दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय उन्हें उनके देशों में वापस भेजने के लिए बातचीत कर रहा है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि गृह मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को भारत का नागरिक नहीं माना जाएगा। उन्हें वापस भेज दिया जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन


रोहिंग्या शरणार्थियों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बाहरी दिल्ली के बक्करवाला में बनाए गए विभिन्न अपार्टमेंट में भेजे जाने को लेकर पिछले दो दिनों से भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी जंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदीप सिंह पुरी ने किया था ट्वीट
इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा था कि रोहिंग्या शरणार्थियों को बक्करवाला के अपार्टमेंट भेजा जाएगा। उन्हें बुनियादी सुविधाएं और पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस पर विवाद हुआ। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया। मंत्रालय ने इस तरह के किसी आदेश से इनकार किया। मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने रोहिंग्याओं को एक नए ठिकाने पर भेजने का प्रस्ताव रखा था। उन्हें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए कि अवैध विदेशी प्रवासी अपना प्रत्यर्पण लंबित रहने तक शिविरों में ही रहेंगे।

केजरीवाल को कहा झूठमंत्री
अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री नहीं, झूठमंत्री करार दिया। उन्होंने कहा कि वह साफ झूठ बोल रहे हैं। केजरीवाल और आप की सरकार वोटबैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने को तैयार हैं, लेकिन भाजपा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।


सिसोदिया ने साधा निशाना
इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रोहिंग्या शरणार्थियों को स्थाई आवास देने की गुपचुप कोशिश कर रही है। सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस दावे को खारिज कर दिया कि इस बारे में दिल्ली सरकार ने प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed