फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rohingya issue: India will supply arms in show of support to Myanmar 

रोहिंग्या विवाद के बीच म्यांमार को सैन्य साजो-सामान दे सकता है भारत

Fri, 22 Sep 2017 07:56 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 22 Sep 2017 07:56 AM IST
विज्ञापन
Rohingya issue: India will supply arms in show of support to Myanmar 

रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा को लेकर आलोचना झेल रहे म्यांमार को भारत सैन्य साजो-सामान दे सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि म्यांमार नौसेना के प्रमुख की भारत यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को इस संबंध में चर्चा हुई। 

विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच म्यांमार के नौसैनिकों को भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों में ट्रेनिंग देने को लेकर भी बात हुई। भारत के म्यामांर को सैन्य साजो सामान देने के इस फैसले को क्षेत्र में चीन की बढ़ती चुनौती का जवाब देने के कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


भारत ने यह फैसला तब किया है, जब पश्चिमी देश म्यांमार पर रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा रोकने का दबाव बढ़ा रहे हैं। हालांकि म्यांमार ने आरोपों को खारिज कर दिया है। बुधवार को म्यांमार नौसेना के प्रमुख ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढें- सरकार के फैसले को चुनौती, कहा- रोहिंग्याओं को म्यांमार भेजना उन्हें मौत के मुंह में ढकेलने जैसा


सेना के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गश्ती नौकाओं की आपूर्ति को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि म्यांमार की हमारी लुक ईस्ट नीति में अहम भूमिका है। इसमें रक्षा संबंध अहम हैं। 

2013 में भारत ने म्यांमार को आर्टिलरी गन, राडार और नाइट विजन डिवाइस देने की पेशकश की थी। इसके बाद से भारत ने चीन की चुनौती का जवाब देने के लिए अपना फोकस नौसेना सहयोग पर कर लिया। भारत और म्यांमार बंगाल की खाड़ी में गश्त बढ़ाने की तैयारी में हैं। दोनों देशों की नौसेनाएं वहां मिलकर काम करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed