{"_id":"578f3a434f1c1b327fc4be7b","slug":"rohan-bopanna-poses-with-rooster-in-peta-campaign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मुर्गों की लड़ाई रोकने को पिजड़े में कैद हुआ टेनिस स्टार'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'मुर्गों की लड़ाई रोकने को पिजड़े में कैद हुआ टेनिस स्टार'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
पेटा का कैंपेन मुर्गों की लड़ाई के खिलाफ है।
- फोटो : PETA india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेटा (पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) के एड कैंपेन के तहत भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने अपने फैंस से कहा है कि वे मुर्गों की लड़ाई (कॉक फाइटिंग) को बढ़ावा न दें। आपको बता दें कि मुर्गों की लड़ाई एक ऐसा खेल है जिसमें एक रिंग के भीतर दो मुर्गों को लड़ाया जाता है। अमूमन इसका नतीजा एक मुर्गे की मौत से तय होता है।
विज्ञापन
डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं बोपन्ना
बोपन्ना अपने फैंस को 'टेनिस एक खेल है, मुर्गों की लड़ाई नहीं' का संदेश दे रहे हैं।
- फोटो : PETA india
रियो ओलंपिक में भारत की ओर से पुरुषों के डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने को तैयार रोहन बोपन्ना पेटा के इस नए कैंपेन में दिखाई दे रहे हैं। पिजडे़ के अंदर बैठे रोहन बोपन्ना अपने हाथों में तख्ती थामे हुए हैं इस पर 'टेनिस एक खेल है, मुर्गों की लड़ाई नहीं' लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रियो में बोपन्ना से देश को बड़ी उम्मीदें हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने पेटा के पक्ष में फैसला दिया था।
- फोटो : PETA india
दिसंबर 2014 में इस कैंपेन के लिए जाने माने फोटोग्राफर सैम मोहन ने विजुअल शूट किए। गौरतलब है कि इसी साल सुप्रीम कोर्ट ने कथित रूप से खेलों के नाम पर जानवरों और जीवों के उपयोग को लेकर पेटा के पक्ष में फैसला दिया था।
पेटा जानवरों और जीवों के लिए काम करती है।
रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बोपन्ना
- फोटो : PETA india
टेनिस के डबल्स वर्ग की रैंकिंग में रोहन बोपन्ना 11वें स्थान पर हैं। 2013 में बोपन्ना ने डबल्स वर्ग में तीसरी रैंकिंग हासिल की थी।